/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को हुआ भण्डारे का आयोजन* sultanpur
ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को हुआ भण्डारे का आयोजन*
सुल्तानपुर,भाजपा नेता संदीप मिश्र ने प्राचीन शिव दुर्गा मन्दिर में कराया आयोजन एवं ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संदीप मिश्र के द्वारा अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर द्वारिकागंज पर सुंदरकाण्ड पाठ के पश्चात् भण्डारे का आयोजन कराया,जिसमें राहगीरों ने भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राम तिलक वर्मा, राम शंकर मिश्र, गोली प्रसाद निषाद, शीतला प्रसाद पांडेय, मित्रसेन यादव, दीपक शुक्ल, सनीत मिश्र, अभय मिश्र, रिशु मिश्र, आनंद मिश्र, अनंत मिश्र, कुलदीप गुप्ता, इंद्रसेन यादव, विशु, प्रांजल, देवांस, शौर्य, शुभ, शिवांस मौजूद रहे ।
सुल्तानपुर में NHM संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन दो माह का वेतन न मिलने पर 21 मई से 'नो पे-नो वर्क' की चेतावनी*
सुल्तानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। पिछले दो महीनों (मार्च और अप्रैल 2026) से मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक उनका बकाया मानदेय नहीं चुकाया गया, तो 21 मई से 'नो पे-नो वर्क' की नीति अपनाते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को एक पत्र सौंपा। इस पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 20 मई तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो जिले के सभी कर्मचारी 21 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, जिससे बच्चों की स्कूल फीस, किताबों और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। इस स्थिति ने उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार, 18, 19 और 20 मई को प्रदेश भर के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 20 मई तक दो महीने का मानदेय नहीं मिला, तो 21 मई से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, जनहित को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रहेंगी। डॉ. आकर्ष शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के एनएचएम कर्मचारियों का वेतन लंबित है। समय पर मानदेय न मिलने के कारण सभी कर्मचारी और उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें घर का किराया, बिजली का बिल और बच्चों की स्कूल फीस भरने में दिक्कत हो रही है।
आज विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में नगर पालिका परिषद में एक महत्वपूर्व बैठक हुई*
सुल्तानपुर में आज विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में नगर पालिका परिषद में एक महत्वपूर्व बैठक हुई। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधारने, सहित तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विद्युत विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होनें समय सीमा के भीतर विद्युत समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया है। दरअसल नगर पालिका क्षेत्र के तमाम वार्डों में तमाम विद्युत समस्या बनी हुई है। लिहाजा सभासदों ने इसके लिए विधायक विनोद सिंह और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन को अवगत करवाया था। इसी के मद्दे नजर आज नगर पालिका परिषद में विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विभिन्न वार्डों के जर्जर विद्युत पोल, तार , स्ट्रीट लाइट , विभिन्न मोहल्लों में नए विद्युत पोल सहित तमाम समस्याओं को लेकर वार्ता की गई।बैठक में विधायक के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने विद्युत अधिकारियों को समस्याएं नोट करवाई साथ ही जल्द से जल्द चिन्हित कर इस पर कार्य करवाने को कहा। सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री वी ओ-वहीं बैठक में मौजूद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल की माने तो सभासदों के वार्डो की समस्याओं को देखते हुए ये बैठक विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें जल्द से जल्द विद्युत समस्याओं के निस्तारण की बात कही गई है। बाइट -प्रवीण कुमार अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर
आज विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में नगर पालिका परिषद में एक महत्वपूर्व बैठक हुई*
सुल्तानपुर में आज विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में नगर पालिका परिषद में एक महत्वपूर्व बैठक हुई। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधारने, सहित तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विद्युत विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होनें समय सीमा के भीतर विद्युत समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया है। दरअसल नगर पालिका क्षेत्र के तमाम वार्डों में तमाम विद्युत समस्या बनी हुई है। लिहाजा सभासदों ने इसके लिए विधायक विनोद सिंह और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन को अवगत करवाया था। इसी के मद्दे नजर आज नगर पालिका परिषद में विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विभिन्न वार्डों के जर्जर विद्युत पोल, तार , स्ट्रीट लाइट , विभिन्न मोहल्लों में नए विद्युत पोल सहित तमाम समस्याओं को लेकर वार्ता की गई।बैठक में विधायक के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने विद्युत अधिकारियों को समस्याएं नोट करवाई साथ ही जल्द से जल्द चिन्हित कर इस पर कार्य करवाने को कहा। सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री वी ओ-वहीं बैठक में मौजूद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल की माने तो सभासदों के वार्डो की समस्याओं को देखते हुए ये बैठक विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें जल्द से जल्द विद्युत समस्याओं के निस्तारण की बात कही गई है। बाइट -प्रवीण कुमार अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर
“गौसेवा मेरा धर्म और समाजसेवा मेरा संकल्प” — सर्वेश कुमार सिंह

*पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया भव्य सम्मान*

सुलतानपुर,गौमाता की सेवा, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह को भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा द्वारा आयोजित भव्य दायित्व ग्रहण समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मंच पर सर्वेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही उनका सम्मान हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भारत विकास परिषद् के मंच से सर्वेश कुमार सिंह के गौसेवा, गौसंरक्षण, धर्मांतरण एवं लव जिहाद के विरुद्ध जनजागरण अभियान तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की गई। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वेश कुमार सिंह वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौमाता की सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सर्वेश कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले, गौसेवकों और उन सभी लोगों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से समाज और गौमाता की सेवा में लगे हुए हैं। गौसेवा मेरे लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि पुण्य और धर्म का कार्य है।”
उन्होंने विशेष रूप से पिंटू अग्रवाल, आलोक कानोड़िया, दीपक जायसवाल, अनुराग कसौधन सहित भारत विकास परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा मिला यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत ने कहा कि समाज को सर्वेश कुमार सिंह जैसे कर्मठ और निर्भीक युवाओं की आवश्यकता है, जो धर्म, संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जगजीत सिंह “छंगू” एवं डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने भी मंच से सर्वेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित और गौसंरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में गोविंद खंडेलवाल, उदय भान सिंह, गोवर्धन दास कानोडिया, आलोक कानोड़िया, धनंजय मुखर्जी, बृजेश बरनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिषद पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम् से एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर लगा ब्लड डोनेशन कैम्प
"इंसान सेवा ट्रस्ट" के 8वें रक्तदान शिविर में पहुँचे 20 महादानी

विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने भी किया रक्तदान

(सुल्तानपुर) आज नगर के गोमती हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इस मौके पर डॉक्टर डॉक्टर सुप्रीत वर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया ।।इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अर्जुन इंसान ने कहा कि रक्तदान देने से कई मरीजों की जान बचती है साथ में शरीर भी स्वस्थ रहता है ।उन्होंने आज संस्था के पदाधिकारी की मौजूदगी में दर्जनों लोगों का रक्तदान कराया और मानवता का संदेश दिया ।यह रक्तदान पूरी तरीके से निशुल्क था । इस मौके पर संस्था के आह्वान पर वॉलिंटियर नितिन मिश्रा ने एक जरूरतमंद महिला मरीज को खून देकर उनके जीवन का रक्षण किया ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी योगेश यादव ,
रामबाबू यादव, शिवम यादव ,शिवम् सिंह, कल्लू यादव,मुलायम यादव ,नितिन मिश्रा ,दिनेश यादव टीचर, रमेश यादव,परमवीर यादव,बृजेश वर्मा,राजेश बाबा,गोविंद,मो अकरम,संतोष यादव, मंजू तिवारी, महेश यादव, जय नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर लगा ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचे 20 महादानी*
"इंसान सेवा ट्रस्ट" के 8वें रक्तदान शिविर में पहुँचे 20 महादानी*

विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने भी किया रक्तदान*

सुल्तानपुर,आज नगर के गोमती हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इस मौके पर डॉक्टर डॉक्टर सुप्रीत वर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अर्जुन इंसान ने कहा कि रक्तदान देने से कई मरीजों की जान बचती है साथ में शरीर भी स्वस्थ रहता है ।उन्होंने आज संस्था के पदाधिकारी की मौजूदगी में दर्जनों लोगों का रक्तदान कराया और मानवता का संदेश दिया। यह रक्तदान पूरी तरीके से निशुल्क था। इस मौके पर संस्था के आह्वान पर वॉलिंटियर नितिन मिश्रा ने एक जरूरतमंद महिला मरीज को खून देकर उनके जीवन का रक्षण किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी योगेश यादव , रामबाबू यादव,शिवम यादव,शिवम् सिंह, कल्लू यादव,मुलायम यादव,नितिन मिश्रा, दिनेश यादव टीचर,रमेश यादव,परमवीर यादव,बृजेश वर्मा,राजेश बाबा,गोविंद,मो अकरम,संतोष यादव, मंजू तिवारी,महेश यादव,जय नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*
भाजपा की गलत नीतियों से देश में बढ़ रही महंगाई : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर,सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल, पेट्रोल एवं कमर्शियल गैस के दामों में हुई अचानक बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए तथा आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम किए जाएं, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल,डीजल और गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गरीब,किसान,मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन यापन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है,लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते को कहा कि यदि जल्द ही डीज़ल पेट्रोल की कीमतों में कमी नहीं हुईं तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन को और तेज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम प्रभारी सलाहुद्दीन हाशमी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर हर वस्तु पर पड़ता है, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। *वरिष्ठ नेता दिनेश मिश्र* ने कहा कि सरकार को जनता के हित में तत्काल निर्णय लेकर महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए, अन्यथा जनाक्रोश और बढ़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, कुoनिकलेश सरोज,रणजीत सिंह सलूजा, राजेश तिवारी,सुब्रत सिंह सनी,अरुण तिवारी,हामिद राईनी,अतहर नवाब,ममनून आलम,मनोज शुक्ल,प्रदीप सिंह,राम भवन पांडेय,ज़मीदार यादव,अतीक अहमद, मोहसिन सलीम,प्रमोद पांडे,उपेंद्र सिंह मो कमर खान,मो अनवर,इखलाख खान,विनय त्रिपाठी,नंदलाल मौर्य,इंद्रकेश शर्मा,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,उस्मान खा,मो कलीम, विकास पांडे,मोनू सिंह,पंकज कुमार मिश्रा, श्याम लगन,सोहेल अहमद,अजय सिंह, रियाज अहमद आदि लोग शामिल रहे।
आज से प्रारंभ होगी श्रीराम कथा,तीर्थ स्थल धोपाप में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा*
आज से प्रारंभ होगी श्रीराम कथा धोपाप धाम में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्रीराम,लक्ष्मण एवं बजरंगबली की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। कथा के मुख्य संयोजक एवं धोपाप विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में यह भव्य शोभायात्रा सागर कुटीवा से प्रारंभ होकर पवित्र तीर्थ स्थल धोपाप पहुंची। वहां आदि गंगा मां गोमती के पावन तट से जल भरकर आचार्य पंडित राहुल जी द्वारा विधिवत कलश पूजन कराया गया। तत्पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर धोपाप मंदिर पहुंचे, जहां पूजन-अर्चन के उपरांत भगवान श्रीराम के मंदिर में कलश स्थापित किया गया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि गत कई वर्षों से धोपाप धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं आध्यात्मिक वातावरण के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई से 25 मई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 25 मई को कथा विश्राम होगा तथा रात्रि में तहरी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं 26 मई को प्रातः 6 बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कलश शोभायात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए मातृशक्तियों, क्षेत्रवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद एवं सहयोग से ही ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल धोपाप का विकास तथा ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों का सफल संचालन संभव हो पा रहा है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कलश शोभायात्रा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव,जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी, पूर्व प्रधान लुटिया नरेंद्र मिश्रा,स्वयं सहायता समूह सखी संगीता सिंह,प्रधान प्रतिनिधि लुटिया संजय सिंह,जयसिंहपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जिला मंत्री कृपा शंकर मिश्र,उदय प्रताप शुक्ला,ठाकुर प्रसाद,धीरज उपाध्याय,राजेश तिवारी,डॉ. सदानंद तिवारी,जयप्रकाश तिवारी,विजय नारायण तिवारी,शशिबाला त्रिपाठी, स्नेहलता सिंह,रानी अग्रहरि,आरती तिवारी, सुमित्रा तिवारी,नीलम तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियां एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गौसेवा मेरा धर्म और समाजसेवा मेरा संकल्प”—सर्वेश कुमार सिंह*
पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया भव्य सम्मान।

सुलतानपुर,गौमाता की सेवा, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह को भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा द्वारा आयोजित भव्य दायित्व ग्रहण समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मंच पर सर्वेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही उनका सम्मान हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत विकास परिषद् के मंच से सर्वेश कुमार सिंह के गौसेवा, गौसंरक्षण, धर्मांतरण एवं लव जिहाद के विरुद्ध जनजागरण अभियान तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की गई। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वेश कुमार सिंह वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौमाता की सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सर्वेश कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले, गौसेवकों और उन सभी लोगों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से समाज और गौमाता की सेवा में लगे हुए हैं। गौसेवा मेरे लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि पुण्य और धर्म का कार्य है।” उन्होंने विशेष रूप से पिंटू अग्रवाल, आलोक कानोड़िया, दीपक जायसवाल, अनुराग कसौधन सहित भारत विकास परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा मिला यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत ने कहा कि समाज को सर्वेश कुमार सिंह जैसे कर्मठ और निर्भीक युवाओं की आवश्यकता है, जो धर्म, संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जगजीत सिंह “छंगू” एवं डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने भी मंच से सर्वेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित और गौसंरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में गोविंद खंडेलवाल, उदय भान सिंह, गोवर्धन दास कानोडिया, आलोक कानोड़िया, धनंजय मुखर्जी, बृजेश बरनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिषद पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम् से एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।