गया में गोली मारकर पत्नी की हत्या, अवैध संबंध में मर्डर, बेटा बोल दिवाली से पहले पापा लाए थे पिस्टल, घटना के बाद पति फरार
![]()
गया: गयाजी में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिला है। मृतका की पहचान सीढ निवासी श्याम ठाकुर की पत्नी रीना देवी (30) के तौर पर हुई है। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना अतरी ब्लॉक की टेउसा-मानपुर मेन रोड की है। हत्या का आरोप पति पर लगा है। पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो चुकी है। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा । विवाद का कारण पति का अवैध है। श्याम ठाकुर की अपनी मां नहीं है। उसके पिता ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। गांव में ऐसी चर्चा है कि सौतेली मां से ही उसका अवैध संबंध है। टेउसा बाजार सामान खरीदने गई थी। लौटते समय गोली मारकर फरार हो गया।
पापा रात में 3 बजे घर से भाग गए
वहीं, पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद मम्मी को लेकर पापा बाजार गए थे। रात 9 बजे अकेले घर लौटे। मम्मी के बारे में पूछने पर कहा कि वो तो आ गई है। फिर कहा कि पीछे से आ रही है। कुछ देर बाद कहने लगे की चलो नानी के घर छोड़ देता हूं। मैंने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रात 3 बजे घर से भाग गए। दिवाली से 5 दिन पहले घर में पिस्तौल देखा था। पापा ने ही रखा था।
करीब से गोली मारी गई है
डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हत्या का कारण पति पत्नी के बीच चला आ रहा विवाद है। पूर्व में भी दोनों के बीत पंचायती हो चुकी है। महिला की पीठ में एक गोली नजदीक से मारी गई है।




गया: बिहार के गया जी में दिवाली से पहले रविवार की देर रात दो भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. दोनों के शव मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर मिले. दोनों रविवार शाम से लापता थे. परिजनों ने गोतिया (पाटीदार) पर गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान यशराज उम्र 27 वर्ष और विशाल राज उम्र 25 वर्ष के तौर पर हुई है, दोनों न सिर्फ दोस्त है, बल्कि आपस में मेरे-फुफेरे भाई थे. 8 महीने पहले यश राज्य की शादी हुई थी. यह घटना नैली गांव के पास की है. हालांकि मृतक दोनों भाइयों गेवाल बीघा का रहने वाला है. विशाल राज रक्तदान और सोशल एक्टिविटी में शामिल रहता था, इसके लिए राष्ट्रपति से उसे सम्मानित भी किया गया था.
Oct 22 2025, 20:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.5k