कुटुंबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ की नारेबाजी लगा मुर्दाबाद के नारे
औरंगाबाद में कुटुंबा विधानसभा के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
वे शनिवार की शाम कुटुंबा विधानसभा अंतर्गत देव प्रखंड के पथरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद कुछ नाराज युवाओं ने उनके विरोध में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इससे संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथ में राजेश कुमार मुर्दाबाद, राजेश कुमार गो बैक के नारे लगाते देखे जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के सुरक्षा कर्मियों व वहां मौजूद स्थानीय थाना की पुलिस ने विरोध में नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों की भी नहीं सुनी और लगातार नारेबाजी करते रहे।
लड़ाई एनडीए के खिलाफ है
हालांकि इस दौरान विरोध के बावजूद भी विधायक ने स्कूल भवन का शिलान्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले मेरे छोटे भाई हैं। लेकिन इस बार हमारी लड़ाई वोट चोरों से है। हमारी लड़ाई एनडीए के खिलाफ है और हम लोग मिलजुल कर एनडीए को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन विरोध करने वाले लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और जब तक वे वहां मौजूद रहे तब तक नारेबाजी करते रहे। बताते चलें कि राजेश कुमार कुटुंबा (सुरक्षित) विधानसभा से दूसरी बार विधायक हैं। इस बार तीसरी बार मैदान में है।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने कुटुंबा विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कुटुंबा मेरे दिल में बसता है। मेरे पिताजी यहां से दो-दो बार विधायक रह चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किया है। कुटुंबा से मेरी यादें जुड़ी हुई है। इसलिए मैं फिर से कुटुंबा विधानसभा से ही चुनाव लडूंगा।
क्षेत्र में काम नहीं करने पर जनता ने विरोध जताया था
विधायक की ओर से चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग आपको दो बार विधायक बनाया लेकिन कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में आपने कुछ काम नहीं किया ऐसा विधायक हमलोगो को नहीं चाहिए।बता दें कि राजद के वरीय नेता डॉ सुरेश पासवान के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें राजद के अलावा सभी घटक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यकर्ताओं ने खुले मंच से राजेश कुमार को हटाकर सुरेश पासवान को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की थी।राजद समर्थकों का आरोप है कि विधायक बनने के बाद राजेश कुमार राजद कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देते हैं। पांच सालों तक उन्होंने राजद-महागठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की। यही नहीं कांग्रेस में भी कुछ गिने चुने कार्यकर्ताओं को ही विधायक ने तरजीह दिया।
अब देखना होगा राजेश कुमार कैसे राजद कार्यकर्ताओं को मनाएंगे। लोगों का मानना है कि राजद कार्यकर्ताओं के अनदेखी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भारी पड़ सकती है।
औरंगाबाद बिहार से धीरेन्द्र पाण्डेय
Sep 28 2025, 15:06