जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, बेंगलुरु कोर्ट का फैसला
#prajwalrevannafoundguiltyinrapecase
![]()
कर्नाटक हाईकोर्ट ने जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपों में दोषी पाया है। कोर्ट में सजा का ऐलान होना बाकी है। यह मामला एक सेक्स टेप और कई महिलाओं के साथ रेप से जुड़ा हुआ है।जब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, तो वो खुद को रोक नहीं पाए और कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगे। बाहर निकलते वक्त भी उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। जनता दल सेक्युलर से जीतकर सांसद बने प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।
जानकारी के अनुसार प्रज्वल रेवन्ना के खिलापफ यह फैसला उनके खिलाफ दर्ज रेप के चार एक में आया है। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 47 साल की नौकरानी से रेप के आरोप में दोषी ठहराया है। अदालत शनिवार को रेवन्ना को सजा सुनाएगी। रेवन्ना जिस मामले में दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले को हासन जिले के होलेनरसीपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बेंगलुरु में विशेष अदालत ने 18 जुलाई को बलात्कार के मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
2,000 से ज़्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए
प्रज्वल रेवन्ना पिछले 14 महीने से जेल में बंद हैं। उन पर एक नहीं, कई महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगे थे। प्रज्वल रेवन्ना 2024 में दर्ज चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। मामला तब तूल पकड़ा जब जब इंटरनेट पर यौन शोषण के 2,000 से ज़्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। कर्नाटक सरकार ने प्रवज्ल रेवन्ना के सेक्स टेप सामने आने के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
क्या है पूरा मामला?
प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। जो उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार बलात्कार करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दुर्व्यवहार के वीडियो जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
इसके अलावा बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं थीं। इनको लेकर ऐसा दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया है। वीडियोज में महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद से ही पूरे राज्य भर में बवाल देखने को मिला था। मामला बढ़ता देख जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के बाद प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों में मामले दर्ज किए गए थे। महिलाओं का रेप करने के बाद रेवन्ना सरकारी नौकरी ऑफर किया करता था।
Aug 01 2025, 16:50