स्पेस में 18 दिन बीताकर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी ने दी बधाई
#shubhanshushukla-returnaxiom4_mission
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर लौट आए हैं। वह 18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लौटे हैं। शुभांशु शुक्ला आज अपना मिशन पूरा कर चार एस्ट्रोनॉट के साथ वापस पृथ्वी पर लौटे हैं। करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लैशडाउन किया है। ड्रैगन यान से कुछ ही देर में सभी चार अंतरिक्षयात्रियों को नीचे उतारा जाएगा। शुभांशु शुक्ला समेत सभी चार यात्रियों की सुरक्षा जांच कुछ देर में होगी। यान के उतरने के 10 मिनट बाद ये जांच की जाती है। ड्रैगन यान इस वक्त प्रशांत महासागर में है और वहां विशेषज्ञों की टीम मौजूद है।
वापसी का पूरे देश को बेसब्री से था इंतजार
उनकी वापसी का इंतजार पूरे देश को बेसब्री से था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट करके शुभांशु को वापसी के लिए बधाई दी। शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस मिशन पूरा करके वापसी किए हैं। वह एक्सिओम-4 मिशन पर गए थे। इस मिशन के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोग भी किए।
पीएम मोदी ने किया शुभांशु शुक्ला का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, मैं देश के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब सपनों को प्रेरणा दी है। यह हमारे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
कई प्रयोगों में लिया हिस्सा
शुभांशु भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन कमांडर हैं। 2000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। शुभांशु ने अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 60 से ज्यादा प्रयोगों में हिस्सा लिया है, जिसमें भारत के 7 प्रयोग शामिल हैं। शुभांशु ने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग के बीजों को उगाया है। पिछले दिनों उसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।
Jul 15 2025, 16:09