सत्य एवं न्याय में रम जाना ही ईश्वर की असली भक्ति है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज: राजेश तिवारी
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज । सत्य एवं न्याय में रम जाना ही ईश्वर की असली भक्ति है यह दिव्य वचन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन के सम्पादक राहुल भारतीय एवं नवयुवक समाजसेवी पुष्पेंद्र अग्रहरि से होलागढ़ प्रयागराज के निकट दहियावां बाजार में कही।खबरतलब हो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री एक विशेष कार्य से इधर कि ओर से गुजर रहे थे।उसी दरमियान इन सभी सम्भ्रान्त जनों की आपसी सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता हुई।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय में रम जाना ही ईश्वर की असली भक्ति है क्योंकि सत्य ही ईश्वर है एवं न्याय ही उनका निवास स्थल है।सत्य एवं न्याय पथ पर वही मनुष्य निरन्तर चलता है जिसके ऊपर साक्षात ईश्वर की कृपा बनी रहती है।ईश्वर अपने भक्त को सदा ही सत्य एवं न्याय पथ चलाकर उसके लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं ताकि वह मनुष्य इस मृत्युलोक के जन्म मृत्यु के भव बन्धन से मुक्त हो सदा स्वर्ग में निवास करे।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि इस संसार में किसी भी प्राणी का सच्चा साथी ईश्वर ही होता है क्योंकि मनुष्य इस धरती पर आता भी अकेला है और जाएगा भी अकेला ही।सत्य एवं न्याय से प्रेम करना ही मनुष्य का मूल धर्म है जिसके लिए ईश्वर ने उसे इस धरती पर मानव तन में ढांचागत किया है।मनुष्य के अतिरिक्त इस धरती कोई अन्य प्राणी सत्य एवं न्याय के बारे में तनिक भी नही जानते इससे साफ स्पष्ट है कि सत्य एवं न्याय पथ चलना ही मानव की मूल मनुष्यता है अन्यथा मनुष्य एवं जानवर में क्या अन्तर रह जाएगा।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि ईश्वर की मर्जी से ही इस संसार में सब कुछ होता है,ईश्वर जब चाहता है तभी मनुष्य हँसता या रोता है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री ने मानव के मूलभूत कर्तव्य का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं सत्यमयता की वाणी में वर्णित किया है।वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री द्वारा उपदेशित वचनों का परिपालन कर मनुष्य स्वयं का उद्धार करते हुए ईश्वर के पास पहुँचकर स्वर्ग में निवास करेगा यही सर्वथा सत्य है।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज एवं जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय एवं हिन्दी दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन के सम्पादक राहुल भारतीय तथा नवयुवक समाजसेवी पुष्पेंद्र अग्रहरि सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
May 05 2025, 20:20