बेमौसम बारिश से गेहूं के फसल को नुकसान, किसानों की बढी चिंता
डेस्क : बिहार का मौसम बदला हुआ है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल में लगातार हुई आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। पटना जिले में अभी 50% गेहूं पककर खेत में लगी हुई है। कुछ फसल कटकर खलिहान में है। जिन फसलों में बारिश का पानी लगा है, उसके दाने की चमक फीकी पड़ गई है। गेहूं की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
किसानों को यह भी चिंता सता रही कि गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिससे गेहूं का दाना कमजोर होकर काला पड़ सकता है। अब फसल खराब होने के कारण उसका बीज भी अगली फसल पर असर डालेगा। बीज अंकुरण 15 फीसदी तक प्रभावित होने के आसार हैं। पटना जिले में एक लाख 32 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई है। आगात बुआई वाली फसल कट चुकी है। पिछात वाली खेत में लगी हुई है। फसल सभी लगभग पककर तैयार है। प
टना जिले में 80 फीसदी गेहूं की बुआई पिछात वाली हुई थी। इसमें 30 फीसदी तक कट चुकी है। 50 फीसदी जो बची हुई है वह भी कटने के कगार पर है। वहीं लगातार हो रही बारिश से किसान फसल को काट नहीं पा रहे हैं। इसमें कुछ फसल खेत में गिरी हुई है। अगात फसल जो कटी है, उसमें बारिश का पानी लगा हुआ है। वह सूख नहीं पा रहा है। किसानों की चिंता और बढ़ी हुई है।
May 01 2025, 09:30