*खेतों में खुलेआम जलाया गया धान की फसल का अवशेष, शासन के निर्देशों से बेखौफ किसान*
![]()
गोरखपुर- तहसील मुख्यालय से एक किलोमीटर पहले भरोहियां गांव के दक्षिण सिकरीगंज मार्ग से माल्हनपार मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खेतों में खुलेआम धान की फसल के अवशेष (पराली) जलाने की घटना शनिवार अपराह्न 2 बजे की है। इस दौरान खेतों में खड़ी एक महिला धड़ल्ले से पराली जलाती हुई नजर आई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण नागरिकों का सांस लेना भी दूभर बना हुआ है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी खेतों में फसल के अवशेष (पराली) जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही पराली जलाने पर भारी भरकर जुर्माना लगाने की घोषणाएं भी की गई हैं। किंतु शासन के सख्त आदेश से बेखबर बेखौफ होकर किसानों के द्वारा पराली जलाने की घटना वह भी मुख्य मार्ग के किनारे तथा तहसील मुख्यालय से सिर्फ एक किलोमीटर पहले की है। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से लोग इस घटना को देख कर हैरत जताते मिले।
बता दें कि कृषि विभाग के द्वारा गांवों में किसान गोष्ठियों का आयोजन करके लोगों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए लगातार जागरूक भी किया जा चुका है।
इस संदर्भ में एडीओ कृषि कमलेश सिंह ने बताया कि पराली जलाने की घटनाएं लगातार हो रही है जिसकी शिकायतें मिल रही हैं। वहीं उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





















Nov 24 2024, 17:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k