*नीरज शेखर के नामांकन में पहुंचा ब्रजेश पाठक का सपा पर जोरदार हमला, बोले-भाई और भौजाई के बीच बंट गए पार्टी के टिकट*
बलिया- बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर असली समाजवादी थे। ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा में भाई और भौजाई के बीच में समाजवादी पार्टी के सभी टिकट बंट गए। आज यादव समाज के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने जय प्रकाश नारायण की विचारधाराओं को आगे बढ़ाया। उन्होंने कभी भी पद के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 1989 में जनता दल से अलग होकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने समाजवादी जनता पार्टी बनाई। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उसके प्रदेश अध्यक्ष थे। 1992 में चंद्रशेखर दिल्ली में थे उसी समय मुलायम सिंह यादव पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है। समाजवादी पार्टी में अंदरखाने लड़ाई हुई तो अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के अलग कर पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। सपा के लोग असली समाजवादी नहीं हैं। ये केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। अखिलेश यादव की पीडीए परिवार डेवलेपमेंट अथारिटी है।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि कहा कि बलिया अपनी प्राचीनता के लिए जाना जाता है। उप्र की सियासत में बलिया की अपनी विशिष्ट पहचान है। इस धरा ने कई प्रसिद्व क्रांतिकारी और साहित्यकार देश को दिए हैं। यह बलिदान के लिए जाना जाता है।
May 11 2024, 11:19