बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, सदन में पेश होंगे आरक्षण विधेयक समेत पांच विधेयक
डेस्क : बिहार विधान मंडल के आज चौथे दिन गुरुवार को सदन में आरक्षण विधेयक समेत पांच विधेयक पेश होंगे। इनमें बिहार में आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 75 फीसदी करने से सम्बद्ध बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) विधेयक, 2023 और बिहार (शैक्षणिक संस्थानों में) आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 शामिल हैं।
बता दें बीते कैबिनेट ने मंगलवार को बिहार में आरक्षण की सीमा बढ़ाने को लेकर इस विधेयक के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की थी। इसके अलावा बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) विधेयक, 2023, बिहार माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2023 और बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2023 भी पेश किया जाएगा।
विधानसभा में भोजनावकाश के बाद ये पांचों विधेयक पेश होंगे और उन पर चर्चा होगी। इसके पहले पहली पाली में प्रश्नकाल होंगे। कई रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में आरक्षण संशोधन विधेयक इसी सत्र में लाने की घोषणा की थी। उसके बाद देर शाम कैबिनेट ने भी इस पर मुहर लगा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक सर्वे के आधार पर पिछड़ों की संख्या 27.12, अति पिछड़ों की संख्या 36.01, एससी की 19.65, एसटी की 1.68 और सामान्य वर्ग की संख्या 15.52 हो गयी है। मुख्यमंत्री ने सदन में 94 लाख गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख देने, आवासहीन को जमीन के लिए 1 लाख और मकान के लिए 1.20 लाख देने की भी घोषणा की थी।












Nov 09 2023, 12:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.4k