*हवा में पिस्टल लहराते हुए सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा महंगा,2 अभियुक्त गिरफ्तार*
गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा जनपद में आगामी त्यौहार रमजान व नगर निकाय चुनाव 2023 के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
आदेश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महोदया कर्नलगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार मनोज कुमार राय के नेतृत्व में आज दिनांक 15.04.2023 को हवा में लाइटर पिस्टल लहराते हुए इंस्टाग्राम व ट्विटर पर रील बनाकर पब्लिक में रौब जमाने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
Apr 15 2023, 19:19