लखनऊ में 28 पुलिस अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, PPS से IPS पदोन्नति पर डीजीपी ने दी बधाई
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुल 28 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से कमल किशोर, सुरेश चन्द्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेन्द्र कुमार, मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी, और पवित्र मोहन त्रिपाठी शामिल रहे।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जहां भी तैनात हों, वहां पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एक गौरवशाली परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। डीजीपी ने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपने कार्यों से विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह में पदोन्नत अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे और उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।![]()


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

मिर्जापुर। रोज़ी-रोटी कमाने के लिए मजदूरी करने जा रहे एक श्रमिक को मिर्जापुर शहर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक का पैर दो जगह से टूट गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, सलीम पुत्र करिया, निवासी गोपीगंज, भदोही इन दिनों मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता है। वह प्रतिदिन मजदूरी के लिए मिर्जापुर शहर आता जाता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी पहले से ही अस्पताल में उपचाराधीन है।
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में सपा सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर तंज़ कसते हुए बड़ा हमला बोला है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रुदेहपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह ने एक सर्राफ के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है।
अमृतपुर - फर्रुखाबाद l थाना क्षेत्र के गांव राई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका पुत्र श्यामबीर खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव के हेमपाल, श्यामा, छोटे पुत्र रामचंद्र तथा अर्पित पुत्र रामनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर सुमन देवी तथा उनके भतीजे अंशु कुमार पुत्र धर्मनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि हेमपाल के हाथ में धारदार बांका था, जिससे हमला किया गया। मारपीट में परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं।पीड़िता ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।


18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k