/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz घात लगाकर हमला करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज Hardoi1
घात लगाकर हमला करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी दो युवकों को हाथ लगाकर हमला कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
  पीड़ित नबी हसन पुत्र अली बक्स के अनुसार वह गांव निवासी जमील पुत्र कल्लू के साथ 10 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उरली तिराहे से अपने घर जा रहे थे गांव से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर बैठे ग्राम चक ढकिया निबासी विपक्षी सुशील कुमार उर्फ़ पिंटू पुत्र सुरेन्द्र ने दिनेश पुत्र मुनेश्वर और ग्राम करौदी निवासी कमलू और विनोद पुत्रगण जगदीश के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया आरोपी सुशील ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और सभी ने मिलकर जान से मार डालने की नियत से लाठी डंडो सरिया से मारपीट कर दोनो को घायल कर दिया। मारपीट होने का शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।
       थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाया गया है।
हत्याहरण तीर्थ परिसर में संतों की बैठक हुई आहूत, अधिकार पत्र सौंपा*।
भाद्रपद मेले में दुकानदारों से अनधिकृत वसूली पर रोक, धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता*

ब्यूरो रितेश
हरदोई* कोथावां पवित्र नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र से जुड़े जनपद हरदोई के हत्याहरण तीर्थ परिसर में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को षड्दर्शन साधु समाज नैमिषारण्य की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुई बैठक में नैमिषारण्य और हरदोई जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, महंत एवं साधु समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। संतों ने तीर्थ की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक गरिमा, व्यवस्थाओं और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में अखिल भारतीय श्री पंच रामानन्दीय खाकी अखाड़ा, रामबाग-चित्रकूट से जुड़ी परंपराओं और अधिकारों का भी उल्लेख किया गया। प्रस्तुत प्रस्ताव एवं पत्र के अनुसार बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास 'खाकी' द्वारा योगी सत्येन्द्र नाथ को अधिकार पत्र सौंपे जाने तथा अखाड़े की वर्ष 1920 से चली आ रही परंपरा के अनुरूप दायित्वों एवं अधिकारों के निर्वहन की बात कही गई।दस्तावेज में प्रथम पक्ष के रूप में महंत संतोष दास खाकी, रामजानकी ट्रस्ट, मढ़ीरायपुर आश्रम, बनगढ़ कौरौना, सीतापुर तथा द्वितीय पक्ष के रूप में योगी सत्येन्द्र नाथ, श्री हत्याहरण तीर्थ विकास परिषद, भैंनगांव, हरदोई का उल्लेख किया गया है। इसमें रामजानकी ट्रस्ट दिनांक 3 सितंबर 1920 तथा श्री चौरासी कोसीय षड्दर्शन साधु मंडल नैमिषारण्य से जुड़े न्यासी एवं संस्थापक अधिकारों के साथ तीर्थ क्षेत्र के विकास और व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
बैठक में हत्याहरण तीर्थ, परिक्रमा मेला, भादो मेला एवं नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। संत-महात्माओं ने कहा कि नैमिषारण्य केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि सनातन धर्म की प्राचीन तप, साधना और संत परंपरा की पवित्र भूमि है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु आस्था और विश्वास लेकर आता है। ऐसे में तीर्थ क्षेत्र की प्रत्येक व्यवस्था में धार्मिक मर्यादा, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।बैठक में महंत संतोष दास खाकी ने आगामी भादो मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि हत्याहरण तीर्थ पर प्रतिवर्ष लगने वाले विशाल भादो मेले में दुकानदारों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत अथवा अनुचित वसूली पर रोक लगाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मेला श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के लिए आजीविका का माध्यम भी है। इसलिए किसी भी व्यापारी या दुकानदार के साथ अनुचित आर्थिक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेले की व्यवस्थाएं सेवा, सहयोग, अनुशासन और पारदर्शिता की भावना से संचालित होनी चाहिए।संत समाज ने कहा कि भादो मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले और स्थानीय व्यापारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।बैठक में हत्याहरण तीर्थ सहित नैमिषारण्य से जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास, स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मेले की सुव्यवस्था और प्राचीन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर संतों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संतों ने कहा कि तीर्थ की पवित्रता और सनातन परंपराओं की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संत समाज, प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी संतों ने अपील की कि वे तीर्थ परिसर की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखें, धार्मिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान करें और आयोजनों में अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करें।बैठक में महंत नारायण दास, महंत संतोष दास, महंत बालक राम दास, महंत अनुग्रह दास, महंत प्रीतम दास, महंत अतुल साहेब, महंत अंजनी दास, बाबा सत्येन्द्र नाथ सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की। उपस्थित संतों एवं महंतों ने प्रस्ताव एवं पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर बैठक में व्यक्त विचारों और निर्णयों के प्रति अपनी सहमति दर्ज कराई।बैठक के दौरान संतों ने कहा कि नैमिषारण्य की आध्यात्मिक पहचान और सदियों पुरानी संत परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए तीर्थ क्षेत्र का विकास करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। संतों ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे नैमिषारण्य की पवित्र भूमि को स्वच्छ, शांत और धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप बनाए रखने में अपना योगदान दें।श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत बैठक में संत समाज का संदेश स्पष्ट रहा कि नैमिषारण्य की मर्यादा सर्वोपरि है, श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिक है और तीर्थ की पवित्रता एवं सनातन परंपराओं की रक्षा सभी का सामूहिक दायित्व है।
ग्रापए ने बढ़ाया संडीला में संगठन का दायरा, कछौना-भरावन में नई टीम को कमान
कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष अतुल कपूर बोले—एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकारों की आवाज, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की संडीला तहसील इकाई के संगठन विस्तार को लेकर बुधवार को कछौना विकासखंड सभागार में समीक्षा एवं संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष अतुल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती और तहसील क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती, वेदमाता गायत्री, मां भारती, पत्रकारिता के आदि देवर्षि नारद और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अतुल कपूर के साथ विशिष्ट अतिथि लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश सिंह 'आशा', हरदोई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' तथा संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी का कछौना के पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कछौना टीम को तहसील कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान हरदोई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' ने कछौना क्षेत्र के पत्रकारों की टीम को संडीला तहसील कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा की। पत्रकार एस.बी. सिंह सेंगर को तहसील प्रभारी (सदस्यता एवं संगठन प्रसार) तथा वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिपाठी को तहसील संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही संडीला तहसील क्षेत्र के भरावन ब्लॉक की कमेटी का गठन किया गया। पत्रकार सतेन्द्र यादव 'शेरा' को भरावन ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पत्रकार साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
'पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत'
मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लगातार विस्तार कर रहा है। संगठन उत्तर प्रदेश के जिलों और तहसीलों के साथ देश के कई राज्यों में पत्रकारों को मजबूत मंच उपलब्ध करा रहा है। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।
लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जिले में पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए संगठन लगातार काम करता रहेगा।
संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी ने कहा कि कछौना की टीम के तहसील संगठन में शामिल होने से कार्यकारिणी और मजबूत हुई है। संगठन के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका और प्रभावी होगी तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
बैठक को मंडल महामंत्री मुकेश सिंह 'आशा', लखनऊ मंडल संरक्षक जितेंद्र सिंह 'बॉबी' और वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि को भेंट की 'साहित्य साधना' पत्रिका
कार्यक्रम के दौरान कछौना टीम के संरक्षक मंडल से जुड़े डॉ. रामचंद्र वर्मा 'रागी' ने मुख्य अतिथि अतुल कपूर सहित विशिष्ट अतिथियों को अपनी पत्रिका 'साहित्य साधना' की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में अतिथियों एवं संरक्षक मंडल के लिए प्रतीक चिह्न एवं मोमेंटो की व्यवस्था में भारतीय करणी सेना के हरदोई जिलाध्यक्ष रमन सिंह तथा अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉली निगम का सहयोग रहा।
शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में तहसील शिविर कार्यालय का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कछौना में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील शिविर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय शुरू होने से तहसील क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता देंगे। सभी ने संगठन को संडीला तहसील क्षेत्र में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
कार्यक्रम में संडीला कमेटी के संरक्षक मंडल से एस.पी. सिंह, दिनेश दीक्षित, संपादक उमाशंकर बाजपेई, मनोज जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार जनमेजय त्रिपाठी, धनीराम श्रीवास्तव, संपादक हरिश्याम बाजपेई, संपादक कुलदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र त्रिपाठी 'राघव', आदित्य त्रिपाठी, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा सहित संडीला और कछौना टीम के सूरज गुप्ता, चंद्रप्रकाश मौर्य, करूणेन्द्र तिवारी, अजय बाजपेई, संजय मिश्रा, अनुराग सिंह, सुधीर शुक्ला, मनीष, अंकित वर्मा 'राजकुमार', रामेंद्र सैनी, नवनीत कुमार, विवेक राठौर, पुनीत पटेल, मेराज अली, अरविंद सिंह, अमन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
बाढ़ की स्थिति के संबंध में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं उससे निपटने की तैयारियों के संबंध में  प्रभारी मंत्री असीम अरूण की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों, जलस्तर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। सिंचाई विभाग द्वारा 05 परियोजनाओं में कराए गए कार्यों की स्थिति प्रेजन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री ने परियोजनाओं में कार्य से पूर्व एवं कार्य के बाद की स्थिति को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं प्रभाव के संबंध में जानकारी ली। पूर्ति विभाग की समीक्षा मे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न एवं राशन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर माह तक राशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि बाढ़ राहत से संबंधित आवश्यक संसाधनों, राहत किट, भूसा एवं चारा आदि की व्यवस्था के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। पशुपालन विभाग से बाढ प्रभावित पशुओं के उपचार, दवाओं, पशु राहत शिविरों तथा चारे की उपलब्धता के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने वेटनरी टीमों को गांव-गांव जाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं, मेडिकल टीमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सर्पदशं के सम्बन्ध मे जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया गया कि सर्पदंश की स्थिति में उपयोग होने वाली एंटी-स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। क्लोरीन टैबलेट एवं ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। बाढ़ से मकानों को होने वाली क्षति के संबंध में भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त मकानों का समयबद्ध सर्वे एवं सत्यापन कराया जाए तथा पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मकान क्षति सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने राहत शिविर एवं बाढ़ कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का स्वयं फोन करके जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुछ ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों को पहले से चिह्नित कर लिया जाए, जहां आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर एवं मेडिकल टीमों के साथ दवाओं तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार नाव, भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों को भी तैयार रखा जाये। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के साथ समन्वय बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री असीम अरुण का जोरदार स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बघौली* हरदोई के प्रभारी मंत्री असीम अरुण के बघौली चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सांडी विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह ने किया।इस दौरान भेलावां प्रधान प्रतिनिधि मनोज शुक्ला ने बुलडोजर के माध्यम से प्रभारी मंत्री पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही।
स्वागत कार्यक्रम में उद्योग व्यापार संगठन बघौली के अध्यक्ष सोमेन्द्र गुप्ता, श्याम पाल सिंह पंकज वर्मा, प्रकाश वर्मा, वेदपाल वर्मा, अतीक, राजेश रस्तोगी, आशुतोष द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
छत से पैर फिसलने से अधेड़ किसान की मौत

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* बुधवार  की रात लगभग 12 बजे ग्राम बाण निवासी दिनेश चंद्र बाजपेई पुत्र स्व. चतुर बिहारी बाजपेई उम्र लगभग 65 वर्ष जो कि अपनी घर की छत पर सो थे, अचानक मौसम खराब होने की वजह से ऊपर से नीचे आ रहे थे कि इतने में उनका पैर फिसलने की वजह से वह छत से नीचे गिर गए, जिस पर उनके भतीजे शुभम बाजपेई, शिवम बाजपेई उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना अपने साधन से लाए परंतु डाक्टर ने हरदोई रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई मृतक अविवाहित था। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
कई वर्षों से सड़क किनारे ट्राली पर चल रहा ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में धू-धू कर जला*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:* कछौना कस्बा में जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास कई वर्षों से ट्राली पर एक ट्रांसफार्मर विद्युत आपूर्ति के लिये रखा है।जिसमें बृहस्पतिवार को दोपहर गर्मी के चलते आग लगने से जलने लगा। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पेट्रोल पंप कर्मी फायर ब्रिगेड के सिलेंडर व बालू से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया व स्थानीय लोगों ने अपने घरों से पानी डाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके मुख्य मार्ग स्टेशन मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जगन्नाथ पेट्रोल पंप व टंकी के पास ट्राली में ट्रांसफार्मर रखा है। सड़क के किनारे रखने के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। जिससे अनहोनी घटना घटने की प्रबल संभावना रहती है। भूमि विवाद के चलते यह ट्रांसफार्मर ट्राली पर रखा है। ट्रांसफार्मर को रखने के लिये विभागीय अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। राजस्व व विद्युत विभाग के हीलाहवाली के चलते यह ट्रांसफार्मर कई वर्षों से सड़क के किनारे ट्राली पर रखा है।
खेत गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात पर रिपोर्ट
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। नगर के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी खेत देखने गए युवक की बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
      पीड़ित हसीब खां पुत्र हबीब खां के अनुसार वह 8 अगस्त की दोपहर बाइक संख्या यूपी 30 ए डब्लू 8952 से सांडी रोड पर नगर पालिका की सीमा से 300 मीटर आगे अपना खेत देखने गया था।सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर वह अंदर चला गया। लौटने पर कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गया।
      पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेन्द्र प्रताप द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली रानी, अनुराग यादव, ऋचा शर्मा, सचिन वर्मा, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कल्पना यादव, अर्शी नूर, सिविल जज जू0डि0  कुमार आशीष, न्यायिक मजिस्ट्रेट मो0 यूनिस,साक्षी चौधरी सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0, लवलेश कुमार, विशाल दीक्षित  बैठक में उपस्थित रहे।
तिरंगा देश की आन-बान और शान : मुकुल सिंह
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आजादी पर्व के 80वें स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह आशा ने बुधवार को मंगलीपुरवा, सैया पुरवा मोहल्ले के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने लोगों को तिरंगा झंडा देकर अपील की कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर, अपने प्रतिष्ठानों पर देश की आन बान शान भारत का तिरंगा झंडा लगायें, फिर बाद में झंडे को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रख दें।
            मंगलीपुरवा में सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा लहराते हुए भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि यह सभी देशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें अपने घर पर देश के सम्मान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाने का अवसर मिल रहा है।
           उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अभियान लगातार सफल हो रहा है। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
      इस अवसर पर उमाकांत गुप्ता, जावेद खान, सुनील सैनी, सुधीर गुप्ता, अनिल राठौर, अमित और अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।