/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1628604408587302.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1628604408587302.png StreetBuzz संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक में लिए अहम फैसले Farrukhabad1
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक में लिए अहम फैसले
फर्रुखाबाद l संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेशीय आवाहन पर जनपद में एक दिवसीय संकट सभा" का आयोजन किया गया जिसमे एनपीएस यूपीएस और टेट् भारत छोड़ो के नारों के साथ विरोध प्रस्ताव पारित किया गया हुआ और इसको समाप्त करने व संविदा मानदेय कर्मी नियमित किये जाने के सम्वन्ध में राष्ट्र‌पति प्रधान मंत्री  वित्तमन्ती, राज्यपाल एवं मुख्यमन्त्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति आयोजित संकल्प सभा मे उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार दीक्षित (जिलाध्य),प्रवेश कटियार (संयोजक)
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठ  अटलशुक्ल ,सचिन मिश्रा ,विवेक
राजेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
अमैयापुर पुलिया पर लगे सुरक्षा संकेत, एसडीएम की पहल का असर


अमृतपुर, फर्रुखाबाद

राजपुर-गुंडेरा संपर्क मार्ग स्थित अमैयापुर पुलिया पर बाढ़ के दौरान राहगीरों को खतरे से आगाह करने के लिए सुरक्षा संकेत चिन्ह लगा दिए गए हैं। 29 जुलाई को निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी श्वेता साहू को पुलिया पर सुरक्षा संकेतों की कमी की समस्या बताई थी।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा संकेत चिन्ह लगाने का कार्य शुरू कराया। मौके पर अन्य आवश्यक कार्य भी कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीएम श्वेता साहू की त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान पुलिया पर लगाए गए संकेत राहगीरों को तेज बहाव और आवागमन के खतरे से पहले ही सचेत करने में मददगार होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या बताने के कुछ ही दिनों में समाधान होना प्रशासन की तत्परता का सकारात्मक उदाहरण है।
थाना दिवस में एसडीएम श्वेता साहू ने सुनीं फरियादें, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व-पुलिस टीम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के आदेश


राजेपुर, फर्रुखाबाद।

थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को राजेपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू ने अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य फरियादियों को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय दिलाना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें। जरूरत पड़ने पर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर विवाद का समाधान कराए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ते, राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें लेकर ग्रामीण पहुंचे। एसडीएम ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम श्वेता साहू ने अधिकारियों से कहा कि शिकायत का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर एसडीएम ने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल तहसील प्रशासन अथवा थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

इस दौरान राजेपुर थाना अध्यक्ष, समस्त उपनिरीक्षक, संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएचसी शंकरगढ़ को मिला नया अधीक्षक, डॉ. सुरेश कुमार ने संभाली कमान
पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के कार्यकाल को आज भी याद कर रहे क्षेत्रवासी, नई व्यवस्था से बढ़ी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ में शुक्रवार को नए अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के स्थानांतरण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। कई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल के संचालन में पहले जैसी सक्रियता और व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही थी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, क्षेत्र में आज भी पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह के कार्यकाल की चर्चा होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके कार्यकाल में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की जाती रही है। यही कारण है कि कई लोग आज भी उनके कार्यों को याद करते हैं।
अब नए अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के कंधों पर सीएचसी शंकरगढ़ की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए अधीक्षक के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए पहचान बनाएगा।
होटल ढाबा पर छापामार अभियान चला कर मिशन वात्सल्य की जानकारी दे डीएम

फर्रुखाबाद।
”मिशन वात्सल्य“ के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक व बाल विवाह-डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि जनपद के होटल/ढाबों/ कारखानों पर श्रम विभाग द्वारा बाल श्रमिकों के सम्बन्ध में निरन्तर अभियान चलाया जाये। ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया गया कि गम्भीरता और सघनता के साथ अभियान चलाकर जनपद में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा स्कूटी/किसी भी प्रकार वाहन एवं ई-रिक्शा चलाते हुए पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विद्यालय में बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रत्येक माह एक गोष्ठी का आयोजन किया जाये एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में बच्चों को जागरूक किया जाये। बाल विवाह को रोकने हेतु चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, इमरजेंसी नम्बर 112 अथवा विभागीय सी0यू0जी0 नम्बर 7518024057 पर सूचना दें। उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के सभी लम्बित आवेदन पत्रों को उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार गौड़, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दीपक कटारिया, सी0ओ0 अजय वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, सहायक श्रमायुक्त, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत अभियान तेज, विधायक और प्रशासन ने 520 परिवारों तक पहुंचाई मदद

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

गंगा की बाढ़ से प्रभावित अमृतपुर तहसील के गांवों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। शुक्रवार को अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू और तहसीलदार शशांक सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव कुड़री, सारंगपुर और करनपुर घाट का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 520 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत किट में आटा, चावल, दाल, नमक, तेल सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जिससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे और सभी प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जाए।

उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। तहसीलदार शशांक सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राहत सामग्री और अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
भुड़िया भेड़ा में बाढ़ से कट रही सड़क बची, एसडीएम श्वेता साहू की त्वरित कार्रवाई से राहत

अमृतपुर फर्रुखाबाद

गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित भुड़िया भेड़ा गांव में सड़क कटने की सूचना मिलते ही अमृतपुर की उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने तत्काल संज्ञान लिया। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम श्वेता साहू और तहसीलदार शशांक सिंह मौके पर पहुंचे तथा कटानग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बाढ़ के तेज बहाव से सड़क लगातार कट रही थी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की टीम ने बिना देर किए सड़क पर ईंटों के टुकड़े (ब्रिक बैट्स) डलवाए तथा दोनों ओर रेत से भरी बोरियां लगाकर कटान को रोकने का कार्य शुरू कराया। समय रहते किए गए इस कार्य से सड़क को सुरक्षित कर लिया गया और आवागमन सुचारु बना रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर कदम नहीं उठाया जाता तो सड़क पूरी तरह कट सकती थी। ग्रामीणों ने कहा, "अधिकारी हो तो उपजिलाधिकारी श्वेता साहू जैसी, जिन्होंने हमारी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया। अब हमें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।"
अभाविप की कार्यकर्ता बैठक संपन्न, जिले में 30500 विद्यार्थियों को  सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिले की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, फर्रुखाबाद में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुँचकर परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रभक्ति एवं सकारात्मक छात्र चेतना का विकास करना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक पहुँचकर परिषद के कार्यों एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का आग्रह किया।
विभाग संगठन मंत्री शुभम विद्यार्थी ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह के साथ प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में व्यापक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
जिसमें अविरल पाण्डेय को जिला सदस्यता प्रमुख , अर्थव को फर्रुखाबाद तहसील सदस्यता प्रमुख, कार्यमगंज तहसील का सदस्यता प्रमुख सत्यांश और अमृत तहसील में संजय और मिहिर को जिम्मेदारी दी गई ।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम कुशवाहा, विभाग संयोजक सागर श्रीवास्तव, जिला संयोजक यशवर्धन सिंह, प्रियांशु सक्सेना, नगर मंत्री निशांत मिश्र, अथर्व पाठक, मिहिर पाठक, निशांत, अविरल पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी टीम ने 8 सिलेंडर मौके से किया बरामद, डीएम के निर्देश पर दुकान पर मारा छापा, रिफिलिंग करते पकड़ा

फर्रुखाबाद।
कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को शिकायत मिलने पर मोहल्ला कसरट्टा फतेहगढ़ स्थित गली में स्व० नन्दराम सक्सेना पुत्र स्व० नारायण प्रसाद सक्सेना निवासी फतेहगढ़ के मकान / घर में पूर्ति निरीक्षक नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा पूर्ति निरीक्षक सदर अभिषेक मिश्रा, पूर्ति लिपिक राजीव कुमार एवं कोतवाली फतेहगढ से अर्जुन यादव एवं ओमसिंह कांस्टेबल के साथ छापेमारी की गयी। जांच के समय मौके पर अरविन्द कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना एवं घर में ही स्थित दुकान के मालिक राजेन्द्र कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना उपस्थित मिले। छापेमारी के दौरान घर में एक कमरे में 04 घरेलू सिलेण्डर पाये गये जिसमें 03 भरे एवं 01 खाली सिलेण्डर पाया गया, जोकि इण्डियन आयल कम्पनी के है। जिसके साथ एक रिफलर भी बरामद हुआ। घर के मुख्य द्वार के शटर लगीं दुकान के अन्दर 05 घरेलू गैस सिलेण्डर पाये गये, जिसमें 02 भरे एवं 03 खाली सिलेण्डर पाये गये। इस सम्बन्ध में पूछने पर कोई सन्तोषजनक उत्तर नही दिया गया और न ही कोई अभिलेख / किताब दिखा सके एवं मौके पर कोई भी अग्निशमन यंत्र भी नही पाया गया। बरामद सिलेण्डरो  व 01 रिफलर को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए मे० पटेल गैस सर्विस आवास विकास टीला मसेनी स्थित गैस गोदाम को इस निर्देश के साथ दिया गया कि वह बरामद समस्त सामग्री को सुरक्षित रखे और सक्षम अधिकारी एवं न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगें।
इससे स्पष्ट है कि अरविन्द कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना एवं घर में ही स्थित दुकान के मालिक राजेन्द्र कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना निवासी मोहल्ला कसरट्टा फतेहगढ़ द्वारा अवैध रूप से घरेलू सिलेण्डरो को भण्डार एवं संग्रहण कर गैस की रिफलिंग एवं खरीद / बिकी का कार्य किया जा रहा है। पेट्रोलियम गैस वितरण का कार्य किया जा रहा है, जो धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। अरविन्द कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना घर के दुकान के मालिक राजेन्द्र कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना के विरूद्ध धारा 3/7 के अन्तर्गत जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष एवं राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने आज कलेक्ट्रेट में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष एवं राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में स्थापित संचार व्यवस्था, प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन, रजिस्टरों के संधारण तथा विभिन्न तहसीलों एवं संबंधित विभागों से समन्वय की स्थिति की समीक्षा की।
      जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाढ़ संबंधी प्रत्येक सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से संकलित एवं प्रेषित की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपात स्थिति के समय बाढ़ पीड़ित का कॉल आने पर संबंधित ग्राम प्रधान, लेखपाल एवं उप जिलाधिकारी से तुरंत संपर्क कर पीड़ित को बाढ़ शरणालय स्थल तक पहुंचाएं, साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक तीन दिवस की अवधि के अंतराल में शिविर आयोजित कराएं, जिससे आपदा पीड़ित व्यक्ति एवं उनके पशुओं को चिकित्सा उपचार का लाभ प्राप्त हो सके एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर संबंधित बाढ़ प्रभावित गांवों में शिक्षकों के माध्यम से बच्चों का अध्ययन कार्य पूर्ण कराएं। बाढ़ प्रभावित गांवों में हर संभव प्रशासनिक सहायता हेतु निरंतर ग्राम प्रधानों के संपर्क में रहें। जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, संरक्षण एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण, आवश्यक अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा अभिलेखागार में स्वच्छता एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व अभिलेख शासन एवं आमजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनके संरक्षण एवं उपलब्धता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आर0आर0के0 डॉ0 रंजना को निर्देशित किया कि अभिलेखों के रख-रखाव एवं नियंत्रण कक्ष के संचालन में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। राजस्व अभिलेखों की सुरक्षा हेतु अभिलेखागार में निरंतर कीटनाशक दावों का नियमित रूप से छिड़काव कराएं। आमजनमानस नकल की कॉपी प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क (साधारण नकल पर 2.5 रु0, अर्जेंट नकल पर 05 रु0, नक्शे की नकल पर 10 रु0 एवं आदेश की नकल पर 13 रु0) डाक टिकट के माध्यम से ही उपलब्ध कराएं, इसके साथी अभिलेखागार की अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टिगत 02 होमगार्ड तैनात करें
      निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, नायब नाजिर महेंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।