/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz सेजल जायसवाल ने नीट परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन Jaunpur
सेजल जायसवाल ने नीट परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के केवटली महराजगंज बाजार निवासी सेजल जायसवाल पुत्री अनुराग जायसवाल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणाम सेजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में 585 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 99.2041082 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।जारी स्कोर कार्ड के अनुसार, सेजल जायसवाल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,650 प्राप्त की है। वह ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) श्रेणी से हैं, जहां उनकी कैटेगरी रैंक 7,329 रही।
विषयवार प्रदर्शन में सेजल ने जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान तीनों में शानदार अंक प्रतिशत हासिल किए। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। वही दादा हनुमान प्रसाद जायसवाल ने बताया कि पूर्वजों के आशीर्वाद एवं भगवान की कृपा से यह खुशी का दिन आया है। सेजल की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें मेडिकल काउंसलिंग के माध्यम से अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।
परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेजल ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।
बच्चों को संक्रामक व मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए रहे जागरूक : डॉ. कुलदीप निगम
जौनपुर। बरसात के मौसम में बच्चों में होने वाली मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर सदर जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. कुलदीप निगम (पुत्र श्री विनोद निगम), निवासी महराजगंज बाजार, ने पत्रकार वार्ता के दौरान लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. कुलदीप निगम ने बताया कि बारिश के मौसम में दूषित पानी, गंदगी और मच्छरों के बढ़ने से बच्चों में डायरिया, वायरल बुखार, टायफाइड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा त्वचा संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को हमेशा स्वच्छ एवं उबला या शुद्ध पानी पिलाएं, ताजा एवं पौष्टिक भोजन दें, खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें तथा घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, पूरी बांह के कपड़े और आवश्यकतानुसार मच्छररोधी उपाय अपनाने की सलाह दी।डॉ. निगम ने कहा कि यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार उल्टी-दस्त, शरीर पर चकत्ते, सांस लेने में तकलीफ या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करें। स्वयं दवा लेने या झोलाछाप उपचार से बचें।पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने आमजन से अपील की कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है।
सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने के विरोध में बदलापुर में विरोध प्रदर्शन
जौनपुर।  दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात वैज्ञानिक व समाजसेवी सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने के खिलाफ तथा अन्य भूख हड़तालियों व धरना प्रदर्शन के समर्थन में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को छात्र संगठन- एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ व ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी की ओर से बदलापुर सब्जी मण्डी से जुलूस निकालकर इन्दिरा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान  शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान इस्तीफा दो। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को भंग करो। सोनम वांगचुक व अन्य अनशनकारियों के ऊपर हमले करना बंद करो। हर तरह के पेपर लीक पर रोक लगाओ। NEET धके मृतक छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दो। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो। सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करो। पेपर लीक के दोषियों को कठोर सजा दो। इत्यादि नारों से आकाश गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा कि, पिछले एक महीने से तमाम छात्र , अभिभावक और आम लोग इस धरने में लगातार शामिल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।ई  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व NTA को भंग करने की मांग कर रहे हैं। सरकार को इस पर प्राथमिकता से तुरंत ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन को रामकुमार यादव, यादवेंद्र पाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, कृष्णा सिंह, दिनेशकान्त मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, इन्दुकुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, अपूर्व दूबे, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, नीरज गुप्ता, गार्गी पाल, विजय मौर्य व अन्य ने सम्बोधित किए।  दिलीप कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का न्याय पंचायत अध्यक्ष बने रमेश पाण्डेय
जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.सी. पांडेय एवं जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रभारी दीपक मिश्र ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम मिश्र (नखतपुर) ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रमेश पाण्डेय (पुराहोलराय) को न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नागेंद्र मिश्र (वशिष्ठ), सुरेंद्रनाथ तिवारी, महेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, पंकज उपाध्याय (ब्लॉक अध्यक्ष), जगदीश उपाध्याय (प्रधान), राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अमरपाल तिवारी, राजकमल मिश्र (पत्रकार), राजेश उपाध्याय, राजेश दुबे, रमेश कुमार मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, भैयालाल उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, श्रीकांत पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, अखिलेश कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार पाण्डेय, इंद्रप्रकाश दुबे, प्रभुनाथ पाण्डेय, पीयूष दुबे, शुभम दुबे, संतोष कुमार दुबे, इंद्रेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार, अमन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए 16 नए लोगों को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की सदस्यता भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकता और जागरूकता से ही संभव है। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
जौनपुर के समाजसेवी भरत दुबे का मीरारोड में सम्मान
भायंदर। महाराष्ट्र के मीरा रोड के योगी नगर में रविवार को बदलापुर (महाराष्ट्र) के वरिष्ठ समाजसेवी भरत दुबे को बिल्डर अनुराग मिश्रा ने सम्मानित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मूल रूप से जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत मणिपुर गांव निवासी भरत दुबे लंबे समय से मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई है। विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की लोगों ने सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान अनुराग मिश्रा ने कहा कि भरत दुबे जैसे समाजसेवी दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद मिश्रा, शिवसेना महिला मंडल बदलापुर की प्रभारी प्रीति मिश्रा, पत्रकार राजन मिश्रा, अभिजीत दुबे समेत कई शुभचिंतक उपस्थित रहे।
अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर । जनपद के खुटहन क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा पर शनिवार को धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की‌। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, चौबीस घंटे में मात्र पांच,छः: घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, बार बार ट्रिपिंग और वो वोल्टेज के कारण किसानों की धान के फसल की रोपाई बाधित हो गयी है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने प्रदेश सरकार को नाकाम और विफल करार देते हुए कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है, बिजली कटौती की समस्या का समाधान सरकार के पास नहीं है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन खड़ा करेगी।ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बीस घंटे बिजली दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की नाकामियो की पोल खुल चुकी है। धरना प्रदर्शन के अंत में अधिषाशी अभियंता को संबोधित मांग पत्र एसएसओ सूरज यादव को सौंपा।इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, महेन्द्र गौतम, विजय उपाध्याय,सैयद रुमान हैदर, बाढू बिंद, साजिद अली, श्याम बहादुर यादव, गौरव यादव छोटू,शैलेन्द्र यादव,  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आर्यन मिश्रा ने NEET में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का गौरव
जौनपुर। सिगरामऊ क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत तुलापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ डब्लू मिश्रा के सुपुत्र आर्यन मिश्रा ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता प्राप्त कर अपना, अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन ने परीक्षा में ऑल इंडिया 12 हजार रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आर्यन मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध नवोदय विद्या मंदिर, रामीपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, बदलापुर से प्राप्त की। वर्तमान में वे कोटा स्थित सर्वण (Sarvan) कोचिंग सेंटर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि उन्होंने पहली ही बड़ी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। आर्यन के पिता कृष्ण कुमार (एम.आर.) हैं, जबकि उनकी माता सुषमा देवी गृहिणी हैं। परिवार के अनुसार आर्यन बचपन से ही मेधावी, अनुशासित एवं सरल स्वभाव के छात्र रहे हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
आर्यन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, अमरनाथ मास्टर, सनी मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सोनू मिश्रा, मास्टर राम प्रज्वलित मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा तथा फूलचंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आर्यन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, आर्यन को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने वाले नवोदय विद्या मंदिर, रामीपुर के प्रबंधक राज नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "आर्यन मिश्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।
NEET की परीक्षा पास कर सुयश यादव ने किया नाम रोशन
जौनपुर। जनपद के प्रेमपुर निवासी सुयश यादव पुत्र डॉ अमित यादव ने NEET की कठिन परीक्षा पास कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सुयश के पिता डॉ अमित यादव और दादा डॉ रामसेवक यादव गुदरीगंज, लालाबाजार में होम्योपैथिक क्लिनिक चलाते हैं। सुयश ने इसी वर्ष उमा वैजयंती पब्लिक स्कूल, शाहपुर, बदलापुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में टॉप किया था। सुयश को यह सफलता मिलने पर उमा वैजयंती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुनील कुमार चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्रा, डॉ आशीष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार ओंकार मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी अनिल कुमार पांडे, श्यामले यादव , हरिकृष्ण यादव सुनील यादव प्रतिभा यादव समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
भ्रष्ट और खोखला हो चुके शिक्षा प्रणाली में बदलाव आवश्यक 
– प्रमोद शुक्ला, सीपीडीआरएस, प्रभारी, पूर्वी उत्तर प्रदेश

जौनपुर। हम सब जानते हैं कि हमारे देश का एजुकेशन सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्ट और खोखला हो चुका है। अच्छी शिक्षा अब सिर्फ चंद लोगों तक सिमट कर रह गई है। क्या हम सब इस व्यवस्था को बदलना नहीं चाहते? इसी बदलाव की नींव एक इंसान ने रखी है। वे पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका नाम सोनम वांगचुक है-एक महान वैज्ञानिक और हमारे देश की शान, जो बिना किसी स्वार्थ के सरकार से जवाबदेही मांग रहे हैं। वे उन मासूम छात्रों के लिए लड़ रहे हैं जिनकी जान इस सिस्टम की लगातार होती नाकामियों की भेंट चढ़ गई। वे उस बदलाव के लिए लड़ रहे हैं जिसका सपना हम सालों से देख रहे हैं। वे हमारे लिए लड़ रहे हैं। यह सिर्फ उनकी नहीं, हम सब की लड़ाई है। लेकिन अफसोस, वे अकेले यह जंग नहीं जीत सकते। अगर आप सच में इस सिस्टम को सुधारना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ खड़ा होना होगा। कृपया 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचें और उनके साथ संसद तक मार्च करें।
पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: ज्ञान प्रकाश सिंह
जौनपुर। जनपद के विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत ग्राम सभा गोपीपुर में ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह के तत्वावधान में बसावंतरा राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के तहत लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर प्रकृति को हरा-भरा बनाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह "रंगीले", भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे एवं संत कुमार चौबे रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह "पप्पू", वंशराज मौर्य, प्रधान सुनील निषाद एवं संतोष सिंह "दादा" ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान में सभी ग्रामवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करे। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधे की भी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहेगा। ज्ञान प्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हित में जो भी सहयोग उनके स्तर से संभव होगा, उसे वे सदैव उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का वचन लिया। विशिष्ट अतिथि अमरेश रतन सिंह "रंगीले" ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह "जुगनू" ने किया।इस अवसर पर महंत बजरंग दास त्यागी, सोमनाथ सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, भोले सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, संतोष सिंह "दादा", शिव शंकर सिंह "बचानू", विपिन सिंह "पिंटू", शिवा सिंह, अजय सिंह, सोनू सिंह, बिनकर सिंह, उग्रसेन सिंह "टिंकू", मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।