/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: ज्ञान प्रकाश सिंह Jaunpur
पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: ज्ञान प्रकाश सिंह
जौनपुर। जनपद के विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत ग्राम सभा गोपीपुर में ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह के तत्वावधान में बसावंतरा राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के तहत लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर प्रकृति को हरा-भरा बनाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह "रंगीले", भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे एवं संत कुमार चौबे रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेंद्र सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह "पप्पू", वंशराज मौर्य, प्रधान सुनील निषाद एवं संतोष सिंह "दादा" ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान में सभी ग्रामवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करे। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधे की भी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहेगा। ज्ञान प्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हित में जो भी सहयोग उनके स्तर से संभव होगा, उसे वे सदैव उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का वचन लिया। विशिष्ट अतिथि अमरेश रतन सिंह "रंगीले" ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह "जुगनू" ने किया।इस अवसर पर महंत बजरंग दास त्यागी, सोमनाथ सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, भोले सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, संतोष सिंह "दादा", शिव शंकर सिंह "बचानू", विपिन सिंह "पिंटू", शिवा सिंह, अजय सिंह, सोनू सिंह, बिनकर सिंह, उग्रसेन सिंह "टिंकू", मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उप चिकित्सा अधिकारी बनाए जाने पर समरस फाउंडेशन ने डॉ संजय दुबे को किया सम्मानित

जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन ने रविवार को बदलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकप्रिय पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय दुबे को  उप मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए जाने पर अंगवस्त्रम वह पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया है। शासन ने प्रमोशन के बाद उनकी तैनाती जनपद सुल्तानपुर में किया है। डॉ दुबे ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। उनकी  प्रोन्नति पर समरस फाउंडेशन संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि डॉ संजय दुबे पिछले 16 वर्षों से जिस समर्पित भावना के साथ मरीजों का उपचार कर सेवा किया है, उससे क्षेत्रीय लोगों में उनके प्रति अटूट विश्वास और सम्मान दिखाई दे रहा है। डॉ संजय दुबे ने कहा कि बदलापुर के लोगों ने उन्हें जितना मान, सम्मान दिया, उसे हमेशा जीवन में याद रखेंगे। इस अवसर पर उपस्थित जौनपुर  पत्रकार संघ के तहसील बदलापुर इकाई के पत्रकार संघ के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि डॉ संजय दुबे की सरलता ,सहजता और सुलभता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुंबई के प्राध्यापक वेद प्रकाश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ जनपद का गौरव बढ़ाया अपितु देश का नाम रोशन किया है। गोधना स्थित अपने आवास कैलाशपति पर सौरभ यादव और उनके कोच अशोक सोनकर का सम्मान करने के बाद जनपद के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कबीरुद्दीनपुर स्थित ज्ञान कुश्ती केंद्र के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु मैट उपलब्ध कराया था, तब खिलाड़ियों से एक ही संकल्प लिया था कि वे अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर जनपद जौनपुर का नाम देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में रोशन करेंगे।सौरभ यादव की इस उपलब्धि ने उनके उस विश्वास और संकल्प को साकार किया है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सौरभ यादव की यह ऐतिहासिक उपलब्धि जनपद जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास निश्चित ही नई पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है विद्यालय की शिक्षा : ज्ञान प्रकाश सिंह
जौनपुर। तिलकधारी सिंह (टीडी) इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब एक हजार पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। पूरे दिन चले कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया, विद्यालय के विकास पर चर्चा की और पुराने साथियों से मिलकर भावुक पल साझा किए। इसके बाद आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए विद्यालय के गुरुजनों को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के संपूर्ण विकास की नींव है। यह न केवल किताबी ज्ञान देती है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्य, और सामाजिक कौशल का निर्माण कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।
सम्मेलन में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, अजीत कुमार सिंह, डॉ. राम आशीष वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व छात्र नेता शिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार वत्स, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह, डॉ. तेज सिंह, अपर निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बी.बी. सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह सहित अनेक पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक एवं अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी। टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने पुरातन छात्र सम्मेलन करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। पुराने छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करके काफी आनंद की अनुभूति किए। इस तरह के कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में भी होना चाहिए। प्रधानाचार्य ने टीडी कॉलेज की जो आभा थी, साख थी उस साख को बरकरार रखने का भरपूर प्रयास किया है। दोपहर में भोजनावकाश के बाद कार्यक्रम पुनः शुरू हुआ और शाम तक विभिन्न सत्रों का आयोजन चलता रहा। इस दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया, अपने पुराने कक्षों और शिक्षकों को याद किया तथा आपसी संवाद के माध्यम से बीते दिनों की स्मृतियों को फिर से जीवंत किया। कार्यक्रम का संचालन बीएचयू के प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह, श्रीमती कंचन पाठक एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे दिन सक्रिय भूमिका निभाई। सम्मेलन की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह एवं सह मीडिया प्रभारी डॉ. मयंक शेखर झा ने दी।
मीरा भायंदर के वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा का सम्मान
जौनपुर।  मीरा भायंदर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा व्यवसाई रत्नाकर मिश्रा का आज जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में समरस फाउंडेशन जनसंपर्क कार्यालय पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने धार्मिक शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर हनुमान भक्त मुकेश मिश्रा तथा पत्रकार रोहित मिश्रा उपस्थित रहे। जौनपुर के तेजी बाजार स्थित रामचंद्र का पूरा गांव के मूल निवासी रत्नाकर मिश्रा के भाई कमलाकर मिश्रा ग्राम प्रधान रह चुके हैं। आसपास के क्षेत्र में इनका परिवार बहुत ही प्रतिष्ठित और विद्वान परिवार माना जाता है। श्री मिश्रा मीरा रोड में रहते हैं तथा मीरा भायंदर के सभी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह का भव्य स्वागत

जौनपुर। विकास खंड महराजगंज स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के बिझवट गांव निवासी एवं पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह ने की।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजय सिंह ने कहा कि वह वर्ष 1987 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हावड़ा क्षेत्र में पहली बार कमल खिलाने का अवसर मिला, जो संगठन की सामूहिक जीत है।विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकलकर संजय सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक माहौल में जीत दर्ज कर क्षेत्र और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह ने विधायक संजय सिंह एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र उपाध्याय ने की, जबकि संचालन अखिलेश सिंह ने किया। समारोह में राजेश्वरी सिंह, अवधेश उपाध्याय, संदीप सिंह, राहुल सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जेएनयू के प्रो.ओमप्रकाश सिंह के जौनपुर आगमन पर सम्मान
जौनपुर। हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक एवं शिक्षाविद् प्रो. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली तथा पूर्व अध्यक्ष,केंद्रीय हिंदी संस्थान,नई दिल्ली का 5 जुलाई को रामपुर नद्दी,मड़ियाहूं आगमन हुआ।.
इस अवसर पर गिरीशचंद्र मिश्र, सुरेश कुमार तिवारी,अश्वनी तिवारी ने आत्मीय स्वागत किया। वही सेवानिवृत्त प्रोफेसर लल्लन प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रोफेसर ओमप्रकाश साहित्य मनीषी हैं एवं डाॅ. बृजेश मिश्र ने कहा आपका साहित्यिक योगदान महत्वपूर्ण है। ज्ञात हो कि प्रोफेसर ओमप्रकाश ने भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं आचार्य रामचंद्र शुक्ल की ग्रंथावलियों का संपादन कर हिंदी साहित्य को महत्वपूर्ण वैचारिक एवं साहित्यिक योगदान प्रदान किया है।
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम को लेकर पूर्व सैनिकों ने की बैठक
जौनपुर। काशी प्रांत के अखिल भारतीय पूर्व सेना परिषद जौनपुर द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम को लेकर आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसमें नए सदस्यों का स्वागत किया गया। संगठन द्वारा बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील शुक्ला को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ राजेश,महासचिव बलराम सिंह, संगठन मंत्री केके सिंह,संगठन के संरक्षक अजीत पांडेय समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
सेना में 17 वर्षों की सेवा देने के बाद घर आए शैलेश सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
जौनपुर।  भारतीय सेना में 17 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव सिंगरामऊ लौटे सैनिक शैलेश सिंह का गुरुवार को ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा पूरे गांव में बैंड-बाजे और डीजे के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।गांव पहुंचने पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य सरस्वती सिंह एवं मालती सिंह ने आरती उतारकर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित करते हुए देश की सेवा में उनके योगदान की सराहना की। शैलेश सिंह वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनका प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। पहली तैनाती जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मिली, जिसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित देश के विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। करीब 17 वर्षों तक उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बजरंग प्रताप, जय सिंह, वरुण सिंह, पंकज सिंह, राकेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, सुनील, आशु, राजनाथ, राजेंद्र शर्मा, मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नया जन सुविधा केंद्र जहाँ दूध की रखवाली करेगी बिल्लियां


जौनपुर। जौनपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन. और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलने वाले ‘जन सुविधा केन्द्र’ का ढोल पीटकर शुभारंभ कर दिया। दावा बड़ा है - शिकायत दर्ज होते ही व्हाट्सएप से लेखपाल-कानूनगो को अलर्ट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई, रोस्टरवार कर्मचारी, पुलिस की डबल शिफ्ट। डीएम ने लापरवाह अफसरों का ‘काला चिट्ठा’ बनाने की धमकी भी दे डाली। पर सवाल खून जमा देने वाला है - क्या यह भी ‘ढाक के तीन पात’ साबित होगा? जनसुनवाई पोर्टल, CM हेल्पलाइन, PMO-PG, थाना-तहसील दिवस - हर ‘समाधान’ का मंच पहले भी बना।

नतीजा? पोर्टल पर ‘निस्तारित’ का ठप्पा और जमीन पर पीड़ित की लाश सड़ती रही। असली कोढ़ है ‘आरोपी ही जांच अधिकारी’ का नंगा खेल। जनता दर्शन में CM योगी के हाथ में दिया पत्र हो या PMO की गुहार - हर फरियाद घूमकर उसी थाने, तहसील, ब्लॉक में दफन हो जाती है, जहां अत्याचारी धनबली मठाधीशों का साम्राज्य है। जांच उसी भ्रष्ट CO, SDM, दरोगा, लेखपाल, BDO, BSA के हवाले, जिस पर रिश्वत और गुंडागर्दी के आरोप हैं। वह फर्जी रिपोर्ट ठोंकता है, उल्टा पीड़ित को झूठे केस में फंसा देता है, या ‘कागजी निस्तारण’ का ढोंग रच देता है।

इसके पीछे वही ‘इच्छाधारी मठाधीश’ हैं जो हर सरकार में पाला बदलकर सत्ता की मलाई चाटते हैं। सरकार किसी की हो, इनका दबदबा अमर है। स्थानीय दलाल जनप्रतिनिधियों को घूस खिलाकर हर फाइल खरीद ली जाती है। भ्रष्टाचार का रेट-कार्ड खुला है - गरीब का खून चूसना और सरकारी खजाना लूटना। नीचे सिपाही से ऊपर मंत्री तक हर टेबल का प्रतिशत फिक्स है। रात 10 बजे तक शिकायत लेने से क्या होगा, जब सुबह 10 बजे वही भेड़िया फाइल दबा देगा? मुख्यमंत्री जी, आप जनता दर्शन में सिर झुकाकर फरियाद सुनते हो, पर अगली सुबह वही पत्र उसी कसाई के पास पहुंच जाता है।

जब तक ‘क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट जांच’ अनिवार्य नहीं होगी, आरोपी अफसर को लात मारकर बाहर नहीं फेंका जाएगा, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक ट्रैकिंग नहीं होगी - तब तक नया जन सुविधा केन्द्र भी पुराने पोर्टलों की तरह कागजी शेर ही रहेगा। पहले थाना-तहसील ब्लॉक का कोढ़ काटो, वरना ‘रामराज्य’ का ढोल पीटना बंद करो।