भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर जताया गहरा शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन के उपरांत उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। सुखदेव महतो रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड के कमता गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। सुखदेव महतो अयोध्या के रामजन्मभूमि आंदोलन में जेल भी गए थे।
![]()
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव महतो का राष्ट्र, समाज एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेगा। इस दुःखद घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। प्रभु श्रीराम से उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील उरांव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।










Jun 10 2026, 18:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k