/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद Jaunpur
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद
जौनपुर। पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित मैदान में रविवार को माँ चौकियां सेवा जनकल्याण ट्रस्ट के बैनर तले भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुए इस समारोह में कुल 18 नवदंपति जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे के साथ वरमाला डालकर सात फेरे लिए और दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर माँ चौकियां जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाले तमाम उपहार भेंट किए गए।
उक्त कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के बेटे मयंक सोनकर और बहू पारिजात सोनकर ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। मयंक सोनकर ने कहाकी सामूहिक विवाह केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की बदलती सोच और प्रगतिशीलता का प्रतीक है। आज का दिन आप सभी के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं है, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कृतियों और दो आत्माओं का संगम है। प्यार के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अटूट विश्वास ही एक मजबूत रिश्ते की नींव है। एक-दूसरे की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। शादी के बाद अब आप दो अलग परिवार नहीं, बल्कि एक बड़ा परिवार हैं। जैसे आप अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, वैसे ही अपने जीवनसाथी के माता-पिता को भी वही स्थान और आदर दें। याद रखें, जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहाँ बरकत और शांति हमेशा बनी रहती है। अंत में, बस इतना ही कहूंगा कि एक-दूसरे का हाथ थामकर और परिवारों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। आपका जीवन खुशियों और आपसी विश्वास से महकता रहे।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल


जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित माँग को पूर्ण करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने ग्राम गजेंद्रपुर में जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के मध्य गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ कराया।59 लाख रुपए की लागत से उक्त पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा।


पीपा पुल के बनने से क्षेत्रीय जनों को 10-15 किमी की दूरी कम होगी।
पुल बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यहां पुल के न होने से जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के ग्राम गजेंद्रपुर सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता था।
अब पीपा पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में प्रबंधक श्याम सिंह ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

जौनपुर। शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर में शनिवार को स्मार्ट क्लास का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्धक श्याम सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ल , नरेन्द्र यादव ,अशोक कुमार सिंह एडवोकेट तथा प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार पटेल आदि लोग मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास की माहती जरूरत थी ।  उस जरूरत को प्रबंध सीमित ने पूरा कर कक्षा में इंटरनेट , प्रोजेक्टर बोर्ड हाई स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सामग्री की उपलब्धता छात्र-छात्राओं के हित में सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन इसलिए किया गया है कि एलईडी इंटरनेट प्रोजेक्टर और डिजिटल कंटेंट के जरिए पढ़ाई रोचक और सुलभ बनाई जा सके। प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज को वाई-फाई और स्मार्ट उपकरणों से लैस करने का एक लक्ष्य रखा गया है।  इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि
आधुनिक तकनीक के माध्यम से कक्षाओं में इंटरैक्टिव बोर्ड, हाई-स्पीड इंटरनेट, और डिजिटल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
इससे छात्रों के सीखने की क्षमता में सुधार होगा। , और वीडियो/एनीमेशन के माध्यम से जटिल विषय भी आसानी से समझ में आएगा।
दूरस्थ शिक्षा में भी यह सहायक होगा । प्राचार्य सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लासेज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी वीडियो लेक्चर्स और ऑनलाइन संसाधनों के माध्यम से घर बैठे सीखने में मदद करेगी। इससे
रोजगारपरक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा में स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान की जाऐगी जो छात्रों को भविष्य के लिए तैयार की गयी है।
यह डिजिटल पहल छात्रों की कक्षा में सहभागिता बढ़ाकर उन्हें पारंपरिक लेक्चर पद्धति से आगे आधुनिक शिक्षण माहौल प्रदान करेगी। समारोह की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह तथा संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार पटेल ने की है। आगन्तुको के प्रति आभार प्रबंधक श्याम सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, डॉ पवन सिंह,राजुल सिंह,राघवेंद्र सिंह , ऋतुपर्ण सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, डॉक्टर करमचंद यादव,डॉ बृजेश मिश्रा , डॉक्टर आप दुबे डॉक्टर तिलक सिंह यादव, आदि लोग मौजूद थे।
भारतीय रेल वित्त निगम के सौजन्य से 100 छात्राओं को  खेल सामग्री किट वितरित
जौनपुर।  जनपद के ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेल वित्त निगम के सौजन्य से विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाली 100 छात्राओं को खेल सामग्री किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव (आईआरएस) ने छात्राओं को ट्रैक सूट, जूते, मोजे समेत अन्य खेल सामग्री वितरित की। जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय बेटियों के लिए अवसरों से भरा हुआ है। बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और अन्य कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। आगे कहा कि यदि लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य तय किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ें और अपने विद्यालय, परिवार तथा जिले का नाम रोशन करें। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश यादव तथा संचालन ईश्वरदेव यादव ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि समेत सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीराम कुमार यादव,राम शिरोमणि वर्मा, डॉ सुनील कांत तिवारी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
कृपाशंकर सिंह के प्रयासों से परमहंस योगाश्रम सहज धाम को मिली 2 करोड़ की स्वीकृति
जौनपुर। जनपद के विकास खंड महराजगंज अंतर्गत फत्तूपुर में स्थित परमहंस योगाश्रम सहज धाम के परिसर में बन रहे भगवान श्रीकृष्ण मंदिर (श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर) के जीर्णोधार सुंदरीकरण नवीनीकरण एंव साधु संतों भक्तों के ठहरने के लिए भवन निर्माण एंव परिसर में छात्रों को संस्कृति शिक्षा और पठन पाठन हेतु पुस्तकालय (बहुउद्देशीय हॉल) बनाने और विभिन्न आवश्यक कार्य करवाने हेतु जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रस्ताव एंव अथक प्रयास पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन विभाग) जयवीर सिंह द्वारा 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृती करने के लिए साधु संतों और भक्तों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी हृदय पूर्वक आभार मानते हुए कृपाशंकर और मंत्री जयवीर सिंह को धन्यवाद दिया है। क्षेत्र के समाजसेवी राजाराम यादव,डॉ रामयश यादव, समाजसेवी रामउजागिर यादव,समाजसेवी भवन निर्माता विजय यादव, समाजसेवी प्रदीप यादव,  वेदप्रकाश यादव, युवा समाजसेवी दीपक यादव ,क्षेत्रीय नेता दिनेश सिंह, रोहित सिंह, अच्छेलाल यादव, अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान डॉ रमाशंकर गौड़, जयप्रकाश पाल, दिनेश पांडे, राजेश मौर्या जैसे सैकड़ों लोगों ने कृपाशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
केडीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
जौनपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केडीआर फाउंडेशन द्वारा बदलापुर बाजार के पास स्थित कठार गांव में केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों में रहने वाले 46 मरीजों ने लाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों के नेत्र परीक्षण के साथ मोतियाबिंद परीक्षण अभी किया गया ।

चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सककों द्वारा किया जाएगा चयनित मरीजों को अस्पताल ले जाने और ले आने के लिए बस सेवा तथा भोजन पानी की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अशोक सिंह तथा ठाकुर अमरधारी सिंह उपस्थित रहे। सिर्फ संस्था द्वारा पिछले अनेक वर्षों से आंख के मरीजों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध छात्रा डॉ. प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पश्चात् प्रथम जनपद आगमन पर शोध छात्र अश्वनी तिवारी के संयोजन में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए।सर्वप्रथम जिलाधिकारी जौनपुर आई.ए.एस. डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा डॉ. प्रतिभा सिंह को अपनी कर्मकुम्भ शीर्षक पुस्तक सम्मानस्वरूप प्रदान किए। डाॅ. प्रतिभा ने जिलाधिकारी को कोशिश संस्था की मञ्जरी शीर्षक पुस्तक भेंट की। दूरभाष पर साहित्यकार अमित श्रीवास्तव आईपीएस संप्रति आईआरबी प्रथम रामनगर, नैनीताल ने शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं पूर्वांचल बुक डिपो के अधिष्ठाता रामदयाल द्विवेदी ने बधाई के साथ कवि प्रदीप दुबे कृति जीवन उमंग शीर्षक पुस्तक भेंट की।

टी.डी.कॉलेज,जौनपुर के हिन्दी विभाग के प्राध्यापकगण प्रो. सुषमा सिंह, प्रो. राजदेव दुबे, प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. पुष्पा सिंह तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने डाॅ.प्रतिभा को ‘मंथन’ पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया। प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी द्वारा लोक साहित्य एवं लोक संस्कृति शीर्षक पुस्तक डाॅ.प्रतिभा को प्रदान किए।आजमगढ़ के करिया गोपालपुर की मूल निवासी डॉ. प्रतिभा सिंह ने काशी हिन्दूविश्वविद्यालय से स्नातक,परास्नातक एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. उर्मिला सिंह के मार्गदर्शन में पी-एच.डी. हिन्दी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में उनकी नियुक्ति जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में हुई है।डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता अंजू सिंह, पिता रंजन सिंह, पति अतुल कुमार सिंह, भाई डॉ. ए.पी. सिंह तथा अपने समस्त गुरुजन के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राज कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो. सुधा सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव शैक्षणिक अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य कुटीर पी.जी.कालेज चक्के प्रोफेसर राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. विनय पाठक, रज्जू भैया संस्थान के प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. देवराज सिंह बधाई दी एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता प्रो. मनोज मिश्र ने पुस्तक भेंट की। वही पत्रकार राजन, अंकित जायसवाल एवं कृष्णा सिंह ने साक्षात्कारोपरांत स्मारिका भेंट की। महाकवि पं. रूप नारायण त्रिपाठी के सुपुत्र पं. रामकृष्ण त्रिपाठी संप्रति प्रबंधक, जगतनारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज ने कालजयी महाकाव्य एवं रूप रचनावली पुस्तक भेंट किए।बताया कि उनके पिताजी की आज 36वीं पुण्यतिथि है।

प्रतिवर्ष 09 मार्च को कॉलेज में गीत-रूपेण नमन समारोह का आयोजन किया जाता है।डाॅ. प्रतिभा के इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किए।
विज्ञान शिक्षक के रूप में चयनित होने पर धर्मेंद्र यादव का ग्रामवासियों ने किया सम्मान
जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर सानी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र बीपत यादव का भदोही जिले के जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान शिक्षक के रूप में चयनित होने पर आज ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। अत्यंत विनम्र, शालीन और सहयोगी प्रवृत्ति के धर्मेंद्र यादव का विज्ञान शिक्षक के रूप में चयन होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। आज सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य रामबाबू यादव, लालता यादव, हृदय नारायण सिंह, ब्रिजलाल यादव, जगपत यादव, शिवनारायण यादव, अनिल कुमार यादव, शैलेंद्र यादव, मुकेश यादव, नंदलाल यादव, आलोक यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल कुमार यादव, विकास यादव, विवेक यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह पूरे गांव ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने धर्मेंद्र यादव के साथ-साथ उनके पिता बीपत यादव को भी माला पहनाकर बधाई दी।
UPSC की सफलता पर अखंड राजपूताना सेवासंघ ने किया शुभम सिंह का सम्मान
जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवासंघ के महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के सौजन्य से तथा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जौनपुर जनपद से UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शुभम सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह छेदी सिंह को शुभकामनाएँ देने हेतु उनके पैतृक निवास ग्राम धोबहा, पोस्ट शेरवा, क्षेत्र सिकरारा, जौनपुर पहुँचकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महाराजगंज मंडल कार्यालय प्रमुख सरनाम सिंह, सचिव त्रिभुवन सिंह, ट्रस्ट बोर्ड सदस्य अवधेश कुमार सिंह सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शुभम सिंह को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके पिता दीनानाथ सिंह और माताजी का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान दूरभाष के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह से भी संपर्क कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, न्यायप्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुल-वंश की मर्यादा और समाज का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं की ऐसी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
सम्मानित व्यक्ति का अपमान उसकी मौत के समान : पंडित धर्मराज तिवारी
जौनपुर। किसी भी सम्मानित व्यक्ति के लिए उसका सम्मान ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि उसे व्यक्ति का अपमान होता है तो वह उसके लिए मृत्यु के समान होता है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित घनश्यामपुर में प्रमोद तिवारी के यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के 6ठे दिन कथा व्यास से बोलते हुए प्रख्यात कथावाचक पंडित धर्मराज तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। भगवान श्री कृष्णा और रुक्मणी के विवाह की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धर्म स्थापना और युद्ध विजय तक सीमित नहीं था, बल्कि यह प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ा हुआ था। उनके जीवन की अनेक लीलाओं में से एक सबसे महत्वपूर्ण घटना थी रुक्मिणी विवाह। यह केवल एक राजकुमारी और एक राजकुमार का विवाह नहीं था, बल्कि यह सच्चे प्रेम, भक्ति और समर्पण की विजय की कथा है। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को मन, वचन और कर्म से अपना पति मान लिया था, लेकिन उनके भाई रुक्मी ने उनके विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। फिर भी, जब प्रेम सच्चा हो और भक्ति अडिग हो, तो स्वयं भगवान उसे सफल बनाते हैं। यही सिद्धांत इस कथा का मूल है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ श्रीपाल पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य रामकीरत दुबे, राम अनंद पांडे, रमेश दुबे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, प्रधान हरसू पाठक, रामधारी तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह , वीरेंद्र सिंह, रामसागर सिंह, रविंद्र तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी,  प्रधान अवधेश तिवारी, अगर्दी पांडे, स्वतंत्र मिश्रा, शशिधर तिवारी, श्रवण तिवारी, राजेंद्र तिवारी, गोरखनाथ गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता , शिवपूजन बरनवाल, हरिओम बरनवाल ,दुर्गेश श्रीवास्तव, अच्छेलाल मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, दिवाकर मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, अभिनव तिवारी, शिव तिवारी, नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, रिंकल तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।