गया के शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में डॉ. अमन सिन्हा ने निःशुल्क की हार्ट सर्जरी की: शाहजहांपुर के बाबू लाल को मिला नया जीवन
गया: गया के शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी बाबू लाल का निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन किया। इस सर्जरी के बाद बाबू लाल को नया जीवन मिला है। यह ऑपरेशन गया शहर के आशा सिंह मोड़ स्थित अस्पताल में हुआ।
बाबू लाल पिछले कई महीनों से गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे। आर्थिक तंगी के कारण वे बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं करा पा रहे थे। वे गया आकर घर-घर कपड़े बेचने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, महंगे इलाज के खर्च के कारण उन्हें कई जगह से निराश लौटना पड़ा था। अंततः उन्हें गया के शुभकामना हॉट हॉस्पिटल में डॉ. अमन सिन्हा के बारे में जानकारी मिली। मरीज की गंभीर स्थिति और उसकी आर्थिक परेशानी जानने के बाद डॉ. सिन्हा ने बिना किसी शुल्क के उसका इलाज करने का निर्णय लिया। डॉ. अमन सिन्हा और उनकी टीम ने मिलकर लगभग चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी कोnसफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद बाबू लाल अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी पा रहे हैं। ऑपरेशन के बाद बाबू लाल अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। मरीज के परिजनों ने कहा, "डॉ. अमन हमारे लिए भगवान के समान हैं, जिन्होंने बिना कुछ लिए हमारे पिता को दूसरा जीवन दिया। "डॉ. अमन सिन्हा ने इस संबंध में कहा, "एक डॉक्टर होने के नाते हमारा पहला कर्तव्य जीवन बचाना है। अगर किसी की मदद से उसे जीने का अवसर मिले, तो इससे बड़ा संतोष कुछ नहीं।" स्थानीय लोगों ने डॉ. सिन्हा के इस कार्य की सराहना की है।






2 hours and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k