जहानाबाद से लोजपा (रामविलास) की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर तैयारियां चरम पर — डॉ. इंदु कश्यप
![]()
जहानाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर जिले में तैयारियां चरम पर हैं। इसको लेकर पार्टी की जिला प्रभारी एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. इंदु कश्यप ने कहा कि “29 जून का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। यह रैली बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की नई शुरुआत करेगी। वर्तमान समय में बहुजन समाज का नेतृत्व करने वाला कोई मजबूत चेहरा नहीं दिख रहा है। ऐसे में पूरा देश मजबूत नेतृत्व की तलाश में है। राजगीर में होने वाली यह रैली बहुजन समाज की ताकत का प्रतीक बनेगी।”
उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन इस ऐतिहासिक रैली में भाग लेने राजगीर पहुंचेंगे। इस रैली के माध्यम से बहुजन समाज सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई में एकजुटता का संदेश देगा।
डॉ. इंदु कश्यप ने जोर देते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि बहुजन समाज अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करे। यह रैली बहुजन समाज के लिए एक नई ऊर्जा, नई दिशा और नया संकल्प लेकर आएगी।”
पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बताया कि रैली की सफलता के लिए जिले के प्रत्येक गांव, पंचायत और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने के लिए तैयार हैं।



जहानाबाद,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) रामेश्वर कुमार महतो जहानाबाद परिषद सदन में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि आगामी 29 जून को गया के गांधी मैदान में “संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार महा रैली” का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है।
जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी सिलसिले में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।


जहानाबाद, बिहार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के नेता रितेश शर्मा उर्फ़ चुन्नू शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान जहानाबाद के विधायक सुदय यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ 17 महीने नहीं, बल्कि पूरे साढ़े सात साल का हिसाब मांगेगी।
जहानाबाद, बिहार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून 2025 को राजगृह में आयोजित होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिन्स कुमार ने की।
Jun 28 2025, 16:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.8k