आजमगढ़:राम जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में संगीतमयी रामकथा अमृतपान के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब , संसार असत्य अस्थिर और नाशवान - शिवानंद
![]()
आ
जमगढ़। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले श्री राम-जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में चौथे दिन संगीतमयी रामकथा का श्रवण पान करने के लिए आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा। देर रात तक भक्ति रूपी सरोवर में लोग गोता लगाते रहे। कथा वाचक पंडित शिवानंद शास्त्री ने रामकथा का गुणगान करते हुए कहा कि " रामकथा शशि किरण समाना, संत चकोर करिहिं जेही पाना , राम कथा अमृत के समान है। जिसने राम रस का पान कर लिया उसे किसी चीज की आवश्यकता नहीं होती है। माया ने सबको घेर रखा है उन्हें ऐसा बना दिया है कि किसी को भगवत भजन के लिए एक छड़ की फुर्सत नहीं। उन्होंने ने कहा कि इस संसार में परमात्मा को छोड़ कोई स्थिर नहीं है। यह सारा संसार असत्य, अस्थिर और नाशवान है। यह बदलता रहता है, जो आज है वह कल नहीं रहेगा। जो बना है, वह एक दिन जरूर नष्ट होगा । हमें जो कुछ इन आंखों से दिखाई देता है वह सब नाशवान है। अर्थात इस संसार की हर वस्तु ही क्षणभंगुर है। यहां हमारे जो बड़े बड़े कारखाने, कोठियां, कारें, बैंक बैलेंस, सोना चांदी आदि हैं और उनको पहनने वाले परिजन भी, और यह शरीर भी सब नष्ट हो जाना है। मनुष्य मोह माया के उलझनों में फंसा है।लोग परमात्मा को तो भूल ही चुके हैं। सब कुछ जानते हुए भी मोह-माया में लिप्त हैं। मानव को अपने व्यस्ततम कार्यों में से समय निकाल कर राम नाम का जाप करना हितकर होगा। मुख्य यजमान दिल राम यादव रहे।संगीतमयी रामकथा का संचालन स्वामी नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर डाक्टर बेद प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, मुरली धर, तिलक धारी यादव, रमेश उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय , मनोज कुमार राय, उमापति राय पत्रकार अभिषेक पाण्डेय ,अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी विधान सभा निजामाबाद की बैठक मुडियार गांव में हुई। बैठक में सेक्टर बूथ कमेटी को मजबूत बनाने एवं पुनः खोया सम्मान वापस लाने के लिए मंत्रणा की गयी। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल क्वाडिनेटर आजमगढ़ ओंकार शास्त्री रहे । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्य कर्ता अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार में लग जाएं। वे गांव गांव घर घर जाकर बसपा कि सरकार में हुए विकास कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी दें। वे हताश निराश न हों बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौहान ने बूथ व सेक्टर कमेटी कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि नवयुवकों को अवसर दे। लोगों को बसपा की नीतियों को बतायें। लोग अब बहन जी के शासन काल को याद करते हैं कार्य कर्ताओं ने बसपा सूप्रीमो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। भीम राजभर,रामपूजन, डाक्टर बाबू राम, ध्यान चंद, ओमप्रकाश प्रजापति, अरविंद कुमार, जगधारी, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़ । राम जानकी मंदिर मुस्लिमपट्टी में नव दिवसीय संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ सत्य प्रकाश तिवारी ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच विधिवत वैदिक मंत्रों से पूजन अर्चन के साथ किया ।संगीतमयी रामकथा का श्रवण पान कर श्रोता निहाल हो गये।भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो चली। व्यास पीठ से पंडित शिवानंद शास्त्री ने कहा कि कलयुग में राम नाम वह कुल्हाड़ी है जों सारे पापो का विनाश करता है। राम का नाम अमृत पान के सामान है।जो जीवन को अमर और सुखद बनाता है। उन्होंने ने कहा कि राम केवल नाम नहीं बल्कि जन जन के कंठाहार है। मन प्राण जीवन के आधार है। उन्होंने राम शब्द की व्याखया करते हुए कहा कि रा , ज्ञान प्रकाश और उर्जा का संचार करता है और मा, पोषण प्रेम और अस्तित्व आयाम का प्रतीक है।'सठ सुधरहि सत संगति पाईं; सतसंगत हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। अज्ञानता मिटाकर सद् मार्ग की लें जाता है। " संतन के संग लागि रे, तेरी बिगड़ी बनेगी; पर भक्त जन झूम उठे। आर्गन पर राहुल तिवारी, तबला पर बाल कृष्ण पांडेय और झाल पर संगत संजय पाण्डेय ने किया। संचालन विजय बहादुर राय ने किया। इस अवसर पर महंत शीतला दास अभिषेक पाण्डेय, प्रमोद उपाध्याय, कमलाकांत उपाध्याय, वैद्य उमेश चन्द्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
निजामाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद के मंडल तहबरपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निजामाबाद विधान सभा के पूर्व में भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव , विशिष्ट अतिथि निजामाबाद तहसील बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणविजय राय रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 सालों में किये गये कार्यों का उल्लेख किया। और कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी गति से विकास कार्य हों रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय ' खदेरू ' व संचालन युवा मोर्चा जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह मंडल महामंत्री रामभवन राम , ओमकार नाथ पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, लाल चंद यादव सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लालगंज तहसील स्तरीय बैठक तहसील अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील महामंत्री रामप्रसाद मिश्र के आवास व शिवा शिव मंदिर स्थल सिधौना में भगवान शिव के पूजन शंखनाद व वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ बृजभूषण उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी समस्या के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।सभी पत्रकार एकजुट होकर किसी भी लड़ाई को लड़े सफलता अवश्य मिलेगी।संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के समस्या पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को माला पहनाकर बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,जीत बहादुर सिंह,सौरभ सिंह, यादवेंद्र सिंह,शुभम चौबे,रामप्रसाद मिश्र,महेश प्रसाद मिश्र,महेन्द्र सिंह,संजीव कुमार सिंह कार्तिक सिंह सहित वैभव सिंह हैप्पी विपिन पांडे आरिफ अहमद अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में 14 जून को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ागांव स्थित अस्सी मैरेज हॉल में शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन मऊ के पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज अहमद द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया है। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम चलता रहा । सम्मेलन में कामरेड हरगेन राम ने पार्टी द्वारा क्रांतिकारी गाना गा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश भर दिया। कामरेड हामिद अली एडवोकेट ने अपने संबोधन में पार्टि कि नीतियों कि जानकारी दी। अंत में सभी भाकपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गुजरात में हुए हवाई जहाज दुर्घटना में मृतकों कि आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र हरि पाण्डेय, हामिद अली एडवोकेट, हरगेन राम, रामाज्ञा यादव, इम्तियाज बेग, गंगादीन, मंगलदेव यादव, खरपत्तू राजभर, मोहम्मद शेख अब्दुल्लाह, इंद्रावती उर्मिला सहित बड़ी संख्या में कामरेड मौजूद रहे।
Jun 21 2025, 11:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.3k