62800 रुपये का जाली नोट पुलिस ने किया बरामद। आरोपी गिरफ्तार ,टेपों जब्त।
औरंगाबाद रफीगंज पुलिस ने डाकबंगला के पास से एक टेपो से 62800 रुपए का जाली नोट बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर,टेपो को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जाली नोट लेकर टेपो BR-26PA 1668 से जाली नोट का खेप लेकर चालक कौआ खाप गांव निवासी चंद्रदीप यादव के पुत्र विनोद कुमार रफीगंज लेकर आने वाला है।
रफीगंज के बाजार में किसी को देने वाला है। टीम गठित कर एस आई कन्हैया कुमार, एस आई उमेश कुमार, ए एस आई बबनचीत कुमार अपने दल बल के साथ डाकबंगला तीन मुहान पर उक्त टेपों का खोजबीन करने लगे। छापामारी टीम के द्वारा घेराबंदी कर वाहन सहित चालक को पकडाया गया। जिसे नाम पता पुछा गया। निगरानी में लेते हुए वाहन का विधिवत तलाशी ली गई तो चालक सीट के पिछे वाली सीट के निचे छुपाकर रखे हुए एक प्लास्टीक में पैक किया हुआ दिखा गया। जिसे विडियोग्राफी करते हुए पैकिंग किया वस्तु को खोला तो 100 रूपया का जाली नोट- 240 पीस,
एवं 200 रूपया का जाली नोट-194 पीस कुल-62,800 रूपया का जाली नोट तथा मोबाइल बरामद हुआ, जाली नोट रखने व मार्केट में चलाने के आरोप में चालक विनोद कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त टैम्पू एवं जाली नोट के साथ गिरफ्तार विनोद कुमार को लेकर छापामारी दल के साथ थाना लाया गया। एस आई महेश कुमार के बयान पर अवैध रूप से जाली नोट रखने में बाजार में चलाने के आरोप में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
औरंगाबाद से धिरेन्द्र पाण्डेय



औरंगाबाद सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैम्प पर हमले समेत कई मामलों में मोस्ट वांटेड एक हार्डकोर नक्सली को पुलिस पिछले छः साल से सरगर्मी से तलाश रही थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को वह पुलिस के हाथ लग गया। गिरफ्तार नक्सली अखिलेश भुईंया गया जिले के सलैया(सुहैल) थाना क्षेत्र के निमिया रेहड़ा(विराज) गांव का निवासी है। औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ)-2 चंदन कुमार ने शुक्रवार की शाम बताया कि

Jun 15 2025, 17:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.8k