युवा प्रदेश जद यू के उपाध्यक्ष बने अचिन्त कुमार सिंह
*कार्यकर्ताओ मे हर्ष का महोल* *बधाई देने वालो की लगा तांता* सुगौली, पू.च: समाजसेवी जदयू नेता अचिन्त कुमार सिंह ने रविवार को अपने टॉल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि जदयू के शीर्ष नैतृत्व ने मुझे जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस आसय कि जानकारी बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष नितीश पटेल ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी आप को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करती है, ताकि अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वी चम्पारण जिले के सभी विधानसभाओं पार्टी की संगठन मजबूत एवं धार-धार बनकर उभरेगी। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अचिन्त कुमार सिंह के नाम प्रेषित पत्र में कहा गया है कि आप के द्वारा संगठन को मजबूत, प्रगतिशील बनाने में आप की सक्रिय भूमिका अपेक्षित है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अचिन्त कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 2003 में जन्मी जदयू, आज राजनीति के बुलंदियों पर पहुंचकर समाजवाद का विजय पताका लहरा रही है। पार्टी बेहतर भविष्य की सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। जदयू अपनी विचारधारा और सिद्धांत के बूते लगातार बिहार में सरकार के रूप में प्रतिनिधित्व कर रही है। वहीं बंधाई देने वाले में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व में एमएलसी सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, जिला नेता रंजन भारती, जिला जदयू वरीय नेता डाक्टर खुर्शिद अजीज,अरविंद कुशवाहा,कबीर पटेल, डाक्टर सुधिर कुमार, डाक्टर श्रवण कुमार, रिंकू सहनी,छोटू झा,आसिश प्रताप सिंह, राजकिशोर सिंह,अवधेश यादव,समीम अंसारी, प्रदीप भारती शामिल हैं।
Jun 14 2025, 17:41