*पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए बहुत जरूरी"- डॉक्टर ज्योत्सना*
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई भदोही में बृहस्पतिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता शपथ एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर ज्योत्सना जायसवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में घोषित किया गया था और पहली बार 1974 में मनाया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आज पर्यावरण संकट में है वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन ये सभी हमारे पर्यावरण को अधिक मात्रा में नुकसान पहुँचा रहे हैं। इसका परिणाम बढ़ता तापमान, असमय वर्षा, सूखा, बाढ़ और जैव विविधता का विनाश है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीएन डोंगरे को अशोक का वृक्ष भेंट किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी एन डोंगरे ने उपस्थित सभी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें समझना होगा कि प्रकृति सिर्फ हमारे लिए नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है। हमें इसे बचाकर रखना है। पेड़ लगाना, पानी बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और स्वच्छता बनाए रखना ये छोटे-छोटे कदम हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं अतः हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें साथ ही आज के दिन हम यह संकल्प भी लें कि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, पेड़ लगाएंगे, जल और ऊर्जा की बचत करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेंद्र लाल वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्र प्रोफेसर रमोद कुमार मौर्य डॉक्टर सुचिता वर्मा डॉक्टर ज्योत्सना जायसवाल डॉक्टर प्रज्ञा वर्मा डॉक्टर जयकुमार डॉक्टर अनुज कुमार सिंह डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी डॉक्टर योगेंद्र लाल वर्मा सहित सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Jun 05 2025, 15:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k