आजमगढ़:-सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल में किया गया सम्मानित
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश स्कूल के सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शनिवार को विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। दसवीं में सत्यम गुप्ता 95.4, कृष्ना सिंह 94.8, आदित्य सिंह 94.6, श्रेया मिश्रा 93 सार्थक वर्णवाल 91, आर्यन कुमार मौर्या 91, अयांश यादव ने 90.8, प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तो वहीं 12वीं के शिवा साहू 88, श्रीजल प्रजापति 84, लकी 83, अर्पित कुशवाहा 83, व साक्षी चौरसिया ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने मेधावी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ मेडल प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं छात्रों के परिश्रम के बदौलत यह सफलता प्राप्त हुई।
May 26 2025, 08:37