फतुहा में महागठबंधन का होली मिलन समारोह: गुलाल उड़े, भाईचारे का संदेश गूंजा
पटना के फतुहा शहर के एक निजी कम्युनिटी हॉल में आज फतुहा विधानसभा के महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी बाल्मीकि कुमार उर्फ भोला गोप के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में उमड़े जनसैलाब ने होली के रंगों में सराबोर होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।समारोह में परंपरागत होली गीतों की धूम रही। झाल, ढोलक और करताल की थाप पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित हजारों लोग झूम उठे। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ रहा था और लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को होली की बधाई दी और सभी समुदायों के साथ आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि होली के दिन ही मुस्लिम समुदाय के जुम्मे की नमाज भी है, इसलिए सभी को सौहार्द बनाए रखना चाहिए। समारोह में महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजद के फतुहा नगर अध्यक्ष दयानंद प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,भोला गोप, भोला सिंह, संजय गोप, चंदन यादव, सरफराज आलम, मंटू यादव, अनिल चंद्रवंशी, अजीत कुमार चंद्रवंशी, राजबली यादव, जय श्री, पूर्व प्रमुख संजय यादव सहित फतुहा, संपतचक और पटना सदर प्रखंड के हजारों लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)

समारोह में परंपरागत होली गीतों की धूम रही। झाल, ढोलक और करताल की थाप पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित हजारों लोग झूम उठे। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ रहा था और लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को होली की बधाई दी और सभी समुदायों के साथ आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि होली के दिन ही मुस्लिम समुदाय के जुम्मे की नमाज भी है, इसलिए सभी को सौहार्द बनाए रखना चाहिए। समारोह में महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजद के फतुहा नगर अध्यक्ष दयानंद प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,भोला गोप, भोला सिंह, संजय गोप, चंदन यादव, सरफराज आलम, मंटू यादव, अनिल चंद्रवंशी, अजीत कुमार चंद्रवंशी, राजबली यादव, जय श्री, पूर्व प्रमुख संजय यादव सहित फतुहा, संपतचक और पटना सदर प्रखंड के हजारों लोग मौजूद थे।

भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में भाजपा नेता व ग्रामीणों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कृष्ण-राधा बनकर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। समारोह में आए अतिथियों का संजीव यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव पटवा और फतुहा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। संजीव यादव ने कहा कि यह होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बना।
पारंपरिक रंगों और धुनों का संगम
सर्वोदय इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. के डॉ. देव कुमार और डॉ. सुनील कुमार ने ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों और नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की और सरकार से उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग की।
प्रशिक्षण के समापन के बाद, सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, डॉ. शिव कुमार, अविनाश कुमार, निखिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)
अभिमन्यु यादव का भव्य स्वागत:
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा:
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के बारे में जानकारी पाकर दल के सदस्य बहुत प्रसन्न हुए। उन्हें बताया गया कि यह बैंक कोरोना काल से ही जरूरतमंदों को 24 घंटे मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर सैकड़ों लोगों की जान बचा चुका है। यह भी बताया गया कि इस बैंक का संचालन कई प्रशासनिक पदाधिकारियों, व्यवसायियों, आम लोगों और फैक्ट्री स्थित बंसी गैस प्लांट के सहयोग से किया जा रहा है।
इस अवसर पर संजय प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, मो. राजू, डॉ. उमेश यादव, अरुण कुमार झा सहित कई लोग मौजूद थे। यह दल नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के तहत फतुहा आया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना था। दल के सदस्यों ने फतुहा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करके और स्थानीय लोगों से मिलकर बहुत कुछ सीखा। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। यह कार्यक्रम युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साथ ही लाइब्रेरी के निदेशक उदय कुमार ने सभी आगत अतिथियों का बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
प्रेम कुमार ने कहा कि "आज के समय में छात्रों के लिए एक अच्छी लाइब्रेरी की बहुत आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि उदय कुमार ने इस क्षेत्र में एक अच्छी लाइब्रेरी की शुरुआत की है। यह लाइब्रेरी छात्रों को पढ़ाई के लिए एक शांत और आरामदायक माहौल प्रदान करेगी। मुझे उम्मीद है कि यह लाइब्रेरी छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद
दीपक कुमार ने बताया कि इस पुस्तकालय के खुल जाने से आस पास की छात्र-छात्रा सुविधा के साथ ज्ञान अर्जित कर अपना भविष्य प्रशस्त कर सकेंगे।
इस मौके पर निदेशक उदय कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य बहुत कम से कम फीस में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध कराना है। अगर 10 दिनों के अंदर प्रगति लाइब्रेरी में 24 घंटे के लिए कोई नामांकन कराते हैं। तो उन्हें मात्र 500 रुपए प्रति माह का शुल्क लगेगा। साथ ही जो लॉकर लेते हैं। उनके लिए 100 रुपए का प्रतिमाह का शुल्क देना होगा। यहां गर्मियों में ऐसी की सुविधा भी है। और बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी, पर्याप्त लाइट, चार्जिंग सुविधा और वाई-फाई की भी व्यवस्था दी गई है। छात्र-छात्राएं यहां आकर नामांकन कर सकते हैं यहां लड़कों एवं लड़कियों के बैठने के लिए अलग अलग सुविधा दी गई है।
वार्ड पार्षद दीपक कुमार को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर नीलम देवी ने कहा कि नंदकिशोर यादव जी के सौजन्य से पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच बैग का वितरण किया गया है, जिसके लिए वे उनका तहे दिल से धन्यवाद देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें आशा है कि नंदकिशोर यादव आगे भी इस तरह की योजनाएं लाते रहेंगे, जिससे समाज के बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बढ़े और पटना के बच्चे आगे बढ़ते रहें।
मंदिर के सचिव नरेशचंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम छात्रों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से छात्रों के मनोबल को बढ़ाएंगे और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
संचालन नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी,जिला महामंत्री अरविंद यादव,जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा, भाजपा नेता केशर प्रसाद, भाजपा प्रदेश नेत्री सुनीता पासवान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, नगर महामंत्री अरूण कुमार झा, कार्यकारी महामंत्री पुनम कुमारी, नगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष रंजना पटवा, जिला उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा सुनील वर्मन, उमेश दास,महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु मिश्रा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Apr 12 2025, 21:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.7k