देवघर- में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रेस वार्ता।
देवघर:
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू का आगमन 9 मार्च को देवघर में पहली बार होने जा रहा है। जो 10 मार्च को देवघर में संथाल परगना के तीन जिले देवघर, दुमका तथा जामताड़ा जिला के संगठन की बैठक में प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ शिरकत करेंगें। इस निमित् शुक्रवार को देवघर जिला कांग्रेस के कमिटी के नेताओं,पदाधिकारियों तथा अंग्रणी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि 10 मार्च को होने वाले तीन जिलों की "संगठन सृजन पर परिचर्चा" बैठक में तीनों जिलाध्यक्षों के साथ मुख्य रूप से सभी प्रखंड,नगर तथा मंडल अध्यक्ष शामिल होंगें।
बैठक का स्वरूप तथा एजेंडा पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक स्थल देवघर के सुभाष चौक स्थित होटल बैजनाथ बिहार में निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष 9 मार्च को ही देर शाम देवघर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर देवघर जिला कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम पररिसदन देवघर में होगा तथा दूसरे दिन पूर्वाह्न बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम तय है। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के पश्चात के.राजू बाबा वैद्यनाथ की पावन धरती पर पहली बार आगमन हो रहा है, उनका स्वागत है,अभिनंदन है। उनके आगमन पर स्वागत तथा निर्धारित बैठक को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। वो जमीनी स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से संगठन पर परिचर्चा करेंगें। इसके लिए सभी का अपेक्षित सहयोग रहेगा।
विशेष बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र दास,अवधेश प्रजापति, नागेश्वर सिंह,जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल,युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज,जिला पदाधिकारी मकसूद आलम, सुधीर देव, कुमार विनायक, आदित्य सरोलिया,प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव,हेमंत चौधरी,शैफ अहमद,बासुकी पंडित, ओमप्रकाश यादव, नित्यानंद सेवक,गणेश दास,सुबोध कुमार सिंह, रवि बर्मा,सिराज आलम,के.के.रवानी,विकास राउत,नूनू खान, प्रद्युम्न पांडेय, देवाशीष कुमार,सदाशिव राणा, नारायण यादव, चंदन कुमार, प्रितम भारद्वाज,अनुपलाल यादव, गोपाल केशरी आदि मौजूद थे।
Mar 07 2025, 15:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.2k