थाना कप्तानगंज पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹50,000 वापस
![]()
![]()
आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच थाना कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यवसायी के ₹50,000 वापस कराए।
जानकारी के अनुसार, मेहमौनी थाना कप्तानगंज निवासी आलोक राय पुत्र हरिश्चंद्र राय, जो ईंट भट्ठा व्यवसायी हैं, को 20 अगस्त 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ईंट खरीदने की बात कही। फोन कॉल के दौरान आरोपी ने आलोक राय से गूगल पे के माध्यम से ₹50,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल थाना कप्तानगंज के साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई
थाना कप्तानगंज के साइबर हेल्प डेस्क ने तेजी दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ठग के खाते को होल्ड करा दिया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फ्रॉड करने वाले ने पीड़ित को कॉल कर गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए थे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी के खाते को ब्लॉक कर ₹50,000 वापस पीड़ित के खाते में जमा करवा दिए।
पीड़ित ने जताया पुलिस का आभार
रुपए वापस मिलने के बाद आलोक राय ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया और कहा कि साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बैंकिंग या ऑनलाइन पेमेंट
















बूढ़नपुर आज़मगढ़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिस्समुद्दीनपुर गांव निवासी72 वर्षीय बुजुर्ग साइबर फ्राड के शिकार हो गए।जानकारी के अनुसार हिस्समुद्दीनपुर गांव निवासी कमला प्रसाद मिश्र के मोबाइल पर 9 फरवरी को शाम 4 बजे लगभग एक फोन आया कि पंडित जी आपके खाते में मेरा गलती से 51 हजार रुपए चले गए हैं।मै इस समय अस्पताल में हूँ आप मेरे 51 हजार रुपए वापस कर दीजिए बहुत कृपा होगी।पीड़ित ने बिना सोचे समझे 51 हजार रुपये यूपीआई से भेज दिए।हालांकि इस मामले में पीड़ित द्वारा कप्तानगंज थाने में तहरीर दी गई है।साइबर क्राइम सेल में सूचना दर्ज कर ली गई है।इस मामले में कप्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बूढ़नपुर आजमगढ़ दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है अयोध्या की जख्म पर सपा की हार का मरहम लगा चुका है इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा के नगर पंचायत स्थित आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया रमाकांत मिश्रा ने बताया कि आज पूरे देश में मोदी जी का डंका बज रहा है जो समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे कि मिल्कीपुर चुनाव से 2027 का परिणाम आएगा जिस प्रचंड बहुमत से मिल्कीपुर की जनता ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया है यह प्रदर्शित करता है कि भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत हासिल करेगी अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हासिल कर अयोध्या की हार का बदला ले लिया है यूपी में नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें आठ सीटों पर जीत हासिल भाजपा की हुई है वही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में चुनाव और लोगों का विश्वास जीतकर परचम लहरा रही है जिस देश के एसएससी प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा सहयोग प्राप्त हो रहा है निश्चित ही 2017 में पुनःभाजपा की सरकार बनी तय हो गई है
बूढनपुर नगर पंचायत में कोयलसा मंडल अध्यक्ष रूद्र शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 27 वर्ष बाद भाजपा की बड़ी जीत पर जश्न मनाया । कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खाकर बधाई दी जय श्री राम का नारा लगाया मंडल अध्यक्ष रूद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जीत से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश और प्रदेश का नेतृत्व करेगी 2027 में पुनः मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में यूपी में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी इस जीत से हम सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है बीजेपी के वरिष्ठ नेता पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व को जनता मानती है जिसका परिणाम है कि आज दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है वरिष्ठ नेता रामशंकर वर्मा कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है साथ ही दिल्ली की जनता नेआम आदमी पार्टी का जमानत जप्त कर दी। इस मौके पर महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता दीपक अमित सोनी सूकट रविकांत तिवारी रमाशंकर राम असारे रिखू पटेल धर्मेन्द्र संतोष अरविंद चंदन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 को मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं और युवाओं के विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आवास सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यय बढ़ाया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
अतरौलिया आजमगढ़।अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतरौलिया आजमगढ़ निवासी त्रिलोकी नाथ जायसवाल को बनाया गया है। श्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष राज किशोर मोदी भीष्म पितामह, ईश्वर चंद्र साव, अशोक जायसवाल, अजय कुमार, प्रकाश चौधरी सभी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि श्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल विगत कई वर्षों से निरंतर समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें हिंदी भाषा जनता परिषद में विगत कई वर्षों से महामंत्री पद पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए अतरौलिया निवासी त्रिलोकी नाथ जायसवाल के भतीजे वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल को बनाए जाने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी तथा यह जो दायित्व अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर मोदी (पापा) जी ने हमारे चाचा श्री को दिया है यह हम लोगों के लिए तथा अतरौलिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है। समाज की सेवा करना हमारे परिवार का इतिहास रहा है। अतरौलिया का प्रसिद्ध कौलेश्वर नाथ कैली स्थान हमारे पूर्वजों द्वारा दान किया गया है। मेरे पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जायसवाल के मृत्यु के 28वर्षों बाद भी लोगों द्वारा समाजसेवा के कार्यों को याद किया जाता है जो हम लोगों के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है। श्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल के इस नियुक्ति पर समाज के अग्रणी भूमिका में रहने वाले सुभाष चंद्र जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत अतरौलिया,रामचंद्र जायसवाल पूर्व अध्यक्ष, विवेक कुमार जायसवाल पत्रकार, विनय कुमार जायसवाल, विनीत जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, जितेंद्र स्वर्णकार, इंद्रसेन मद्धेशिया, राजेंद्र बरनवाल आदि लोगों ने हार्दिक बधाई दिया।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कल्याण सांख्यकीय सेवा संघ के अधीन जनपद स्तरीय सांख्यकीय सेवा संघ का गठन 29 जनवरी 2025 को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर डॉ. अविनाश झा (उप मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़) चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। उनके निर्देशन में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।संघ की कार्यकारिणी में अजीत यादव (सहायक शोध अधिकारी) को अध्यक्ष चुना गया, जबकि राम प्रवेश यादव और सूर्यदेव पाठक को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। वहीं, उमेश कुमार यादव को महामंत्री, जय प्रकाश गुप्ता को संयुक्त मंत्री, राजू कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष, अंकित सिंह को ऑडिटर तथा अम्बरीष चन्द शिवम (अपर शोध अधिकारी) को संरक्षक के रूप में चुना गया।इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और सांख्यकीय सेवा संघ के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Feb 21 2025, 16:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
66.1k