मौसम का हाल : बिहार में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, फरवरी माह के लिए मौसम विभाग ने जताई ऐसी संभावना
डेस्क : बिहार में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को हाड़कपा देने वाली ठंड से दिन में बड़ी राहत मिली है। लेकिन पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जनवरी को भी प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना रहेगा। जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और अगले दो दिनों में प्रदेश में बड़ा मौसम परिवर्तन होने की संभावना है।
![]()
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप रहने के बावजूद पछुआ हवाएं जारी रहेंगी। बांका, जमुई, औरंगाबाद, डेहरी, पूसा, जीरादेई और मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।
![]()
वहीं उत्तर बिहार के पूर्णिया सहित कई जिलों में अति घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि तराई क्षेत्र में घने कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा। प्रदेश के कई भागों में आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं। इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें से पहला आज सक्रिय हो सकता है और दूसरा 1 फरवरी से प्रभावी होगा।
Jan 30 2025, 10:32