पटना में लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक ने दिव्यांगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए, कोरोना काल से निःशुल्क सेवा दे रहा बैंक
पटना: लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बैंक ने रविवार को फतुहा के दरियापुर स्थित कबीर मठ के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर में दिव्यांगजनों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया।इस कार्यक्रम में एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह, एसएचओ रूपक कुमार अंबुज, गांधीवादी प्रेम जी, पूर्व क्रिकेटर रामबली और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर की विशेष कृपा के पात्र हैं। उन्होंने बैंक के सचिव शिशुपाल को एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक दिव्यांग व्यक्ति समाज के लिए इतना कुछ कर सकता है। उन्होंने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि हम सभी को अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अनुपयोगी कपड़े, स्वेटर आदि बैंक को दान करें। पूर्व क्रिकेटर रामबली ने भी बैंक को हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
बैंक के संरक्षक प्रेम जी ने बताया कि बैंक का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगो को मदद पहुंचाकर समाज के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं। मौके कबीर मठ के महंत आचार्य शिवानंद दास, बैंक के सचिव शिशुपाल, सह सचिव कपिलदेव प्रसाद, भूषण प्रसाद, मो राजू, संयोजक गौरव गुप्ता ,सुनील कुमार, विकास कुमार,रंजन कुमार ,प्रिंस कुमार , रवि,सन्नी, सिद्धार्थ,सुरजीत समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)....!

इस कार्यक्रम में एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह, एसएचओ रूपक कुमार अंबुज, गांधीवादी प्रेम जी, पूर्व क्रिकेटर रामबली और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर की विशेष कृपा के पात्र हैं। उन्होंने बैंक के सचिव शिशुपाल को एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक दिव्यांग व्यक्ति समाज के लिए इतना कुछ कर सकता है। उन्होंने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि हम सभी को अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अनुपयोगी कपड़े, स्वेटर आदि बैंक को दान करें। पूर्व क्रिकेटर रामबली ने भी बैंक को हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
बैंक के संरक्षक प्रेम जी ने बताया कि बैंक का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगो को मदद पहुंचाकर समाज के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं। मौके कबीर मठ के महंत आचार्य शिवानंद दास, बैंक के सचिव शिशुपाल, सह सचिव कपिलदेव प्रसाद, भूषण प्रसाद, मो राजू, संयोजक गौरव गुप्ता ,सुनील कुमार, विकास कुमार,रंजन कुमार ,प्रिंस कुमार , रवि,सन्नी, सिद्धार्थ,सुरजीत समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)....!

उसफा गांव में शेखर तिवारी, छोटू सिंह, वीरबहादुर सिंह,सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव सिंह और अन्य लोगों ने 200 कंबल वितरित किए। मकसूदपुर में कविंदर कुमार तांती, राणा राजेंद्र पासवान और दिलीप कुमार पासवान ने 100 कंबल बांटे, जबकि सोनारू गांव में सतेंद्र पासवान, सुरजीत पासवान,संजीत पासवान और अन्य ने 100 कंबल वितरित किए।
सैदनपुर निवासी ई. गोपाल शंकर सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि इस सर्दी में फतुहा के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाए जा सकें। उन्होंने कहा, "ठंड का मौसम गरीबों और असहायों के लिए काफी मुश्किल होता है। हम चाहते हैं कि वे इस कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रहें।" इस अभियान से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लोगों ने ई. गोपाल शंकर सिंह और उनके सहयोगियों के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की है।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)
इस अवसर पर चंदन यादव ने कहा कि वे हमेशा से ही गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल वितरण एक अत्यंत ही पुण्य का कार्य है। इससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिलती है और उन्हें कुछ सहारा मिलता है। चंदन यादव के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। इस तरह के कार्यों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। कंबल मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।
इस बात की जानकारी युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने दी है। नीतीश पटेल और प्रदेश प्रभारी वशिष्ठ सिंह ने बताया कि इनके मनोनयन से संगठन और मजबूत होगा।
इन दोनों युवा को जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचित बनने पर फतुहा के जदयू नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। हर्ष व्यक्त करने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार,आजाद सिंह,राजदेव यादव और मुन्ना कुमार यादव समेत कई लोग शामिल हैं।
नई होंडा एसपी-125 में आपको मिलेगा तकनीक का बेजोड़ संगम! इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीटर दिया गया है, जिससे आप अब अपनी बाइक को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, बाइक में मैप और म्यूजिक प्ले सिस्टम भी दिया गया है, जिससे आपकी सवारी और भी मजेदार हो जाएगी।
नई एसपी-125 में नेविगेशन सिस्टम, डीआरएल हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और ओबीडी-2 जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। ये सभी फीचर्स न सिर्फ आपकी सवारी को सुरक्षित बनाएंगे बल्कि आपको एक प्रीमियम राइडिंग अनुभव भी प्रदान करेंगे।
अश्विनी होंडा शो रूम के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि यह बाइक अपनी श्रेणी की सबसे बेहतरीन बाइक है और यह सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देगी। उन्होंने कहा कि इस बाइक में आपको मिलेगा शानदार माइलेज, दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नई होंडा एसपी-125 की जमकर तारीफ की। लोगों का मानना है कि यह बाइक उनके लिए एकदम सही विकल्प है।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना).........!
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न जगहों पर ऐसी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और मृत्यु भोज, नशा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है।
शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर
सहभोज का आयोजन और सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंत में कई लोगों को सदस्य बनाते हुए एक सहभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध यादव, राजकुमार उर्फ गुड्डू यादव, अंजनी रंजन, डॉ. उषा कुमारी, प्रो. शारदा यादव, उप प्रमुख संतोष यादव, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उर्फ बबलू, सुनील यादव, दिनेश यादव, संजय यादवेंदु, विपिन बिहारी निर्मल, सरोज यादव, शशि यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत फतुहा के विकास के लिए तीन से चार करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। इस राशि से वार्डों में सड़क, नाली निर्माण आदि कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाएगा। विधायक ने विशेष रूप से गोविंदपुर-सम्मसपुर को जोड़ने वाले पुराने पुनपुन लोहा पुल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उठाए गए कुछ तकनीकी मुद्दों का निराकरण कर लिया गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर पुनपुन पुल का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो जाएगा। विधायक ने कहा कि फतुहा के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनपुन पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है और यह स्थानीय लोगों को आने जाने सुविधा होगी।
इस अवसर पर फतुहा के सेवानिवृत हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार को माला पहनाकर व बुके भेंटकर उपस्थित अधिकारी,कर्मी, व शिक्षकों ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में दनियावां बीडीओ प्राकृतिक नयनम, संपतचक बीडीओ मनोज कुमार, एमडीएम बीआरपी विनीता कुमारी, बीपीएम पंचम कुमार और एमडीएम सहायक रश्मि कुमारी भी पहुंचे।
शिक्षकों ने बुके देकर उनका कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रुप में विनोद कुमार का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे।
शिक्षकों ने कहा एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे। बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। उनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकेगा।
वहीं सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा की फतुहा में उनकी सेवा समाप्त हो गई सेवाकाल का यह अंतिम दिन सदा स्मरण में रहेगा। उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी अधिकारी, कर्मी व शिक्षकों को धन्यवाद कहा। इस अवसर पर राम नारायण यादव, कपिलदेव प्रसाद, राज कुमार, ऋषि दीनानाथ, संजय यादव, अजय यादव, धर्मवीर सिंह, शिक्षा संघ के महासचिव राकेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षकगण और छात्र छात्राएं मौजूद थे।
इस दौरान टुनटुन यादव ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। टुनटुन यादव ने कहा कि फतुहा नगर परिषद क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी तरह फतुहा में विकास की गति बनी रहेगी।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि फतुहा नगर परिषद क्षेत्र एक आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित हो। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत किया और टुनटुन यादव और बब्बन यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र का कायाकल्प होगा और लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप, समाजसेवी सुधीर यादव, वार्ड पार्षद सुरेश तांती, अवधेश यादव, भोंटू साव,अनिल कुमार उर्फ कारू, मनोज प्रसाद, जयप्रकाश उर्फ चंगरू,पप्पू चंद्रवंशी, संजीत यादव सहित गणमान्य मौजूद रहे।
Jan 23 2025, 19:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.3k