*विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला इनामियां जेल भेजा गया*
![]()
खजनी गोरखपुर।नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके 2 लाख रूपए की ठगी करने वाले तथा लोगों के आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि वापस नहीं लौटाने वाले 5 हजार रूपए के इनामियां वांछित अभियुक्त को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
खजनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 266/2022 की धारा 420,406 के आरोपित अभियुक्त दीपेन्द्रधर दुबे पुत्र स्वर्गीय सतीश दुबे 39 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट नकईल थाना मदनपुर जिला देवरिया बीते 2 वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपित के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान द्वारा 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा एसआई अशोक यादव क्राइम ब्रांच चौकी इंचार्ज इंजीनियरिंग कॉलेज एसआई विजय गौड़ एसआई ओमप्रकाश तथा कांस्टेबल आनंद कुमार, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल शीलू सिंह की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया।





















Jan 17 2025, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
79.5k