बूढ़नपुर में लेखपाल संघ का विरोध प्रदर्शन, झूठे आरोपों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
बूढ़नपुर तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ ने अध्यक्ष दिलीप पाठक के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महाराजगंज जिले में एक लेखपाल पर झूठे आरोप लगाए जाने के विरोध में आयोजित किया गया। लेखपाल संघ ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्व कर्मी के रूप में उनकी भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। संघ ने बताया कि पुलिस राजस्व कर्मियों की बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि हर गांव में जलन और पार्टीबंदी के कारण झूठे आरोप लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में लेखपालों को ईमानदारी और सतर्कता से काम करना होगा।लेखपाल संघ ने अपनी मांगों और विरोध को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस मौके पर लेखपाल संघ के प्रमुख सदस्य प्रेम प्रकाश यादव, अरविंद तिवारी, मंत्री अरविंद सोनकर, नीरज तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, कमलेश यादव, अनुराधा सिंह, पूजा, मधुराज सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।संघ ने प्रशासन से झूठे आरोपों में लेखपालों को फंसाने पर रोक लगाने और पुलिस व राजस्व कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने की मांग की।
Jan 05 2025, 21:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
55.3k