रायपुर- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकॉउंट से जारी पोस्ट में लिखा – “देश आपका आभारी रहेगा, सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा।”
रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि : CM साय के नेतृत्व में हवाई सुविधाओं से यात्रियों की संख्या में इजाफा
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उड़ान सेवाओं ने हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाया है बल्कि यह यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनने लगा है। हवाई सुविधाओं से हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने एक माह में सर्वाधिक 2 लाख 32 हजार 635 हवाई यात्रियों के आवागमन की उपलब्धि हासिल की है। इस साल 11 महीनों में से 9 माह में हवाई यात्रियों की संख्या दो लाख से ज्यादा रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अम्बिकापुर से हवाई सेवाओं का प्रारंभ किया गया है। साथ ही जगदलपुर-बिलासपुर-रायपुर में हवाई सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार हुआ है। हाल ही में रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन शुरू हो चुका है।
नवंबर में यात्रियों की संख्या में 8.70 फीसदी की वृद्धि
रायपुर एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों की संख्या में नवम्बर 2024 में 8.70 फीसदी की वृद्धि हुई है। एक साल के दौरान सबसे ज्यादा 2 लाख 32 हजार 635 यात्रियों का आवागमन नवम्बर माह में हुआ है। बीते साल नवम्बर 2023 में 2 लाख 14 हजार 024 यात्रियों का आना-जाना हुआ था। कैलेंडर ईयर के पहले माह जनवरी 24 में 2 लाख 07 हजार 386, फरवरी में 1 लाख 90 हजार 308, मार्च में 1 लाख 92 हजार 851, अप्रैल में 2 लाख 05 हजार 130 में मई 2 लाख 05 हजार 015, जून में 2 लाख 02 हजार 823, जुलाई में 2लाख 02 हजार 826, अगस्त में 2 लाख 07 हजार 916, सितंबर में 2 लाख 02 हजार 585, अक्टूबर में 2 लाख 15 हजार 461, नवम्बर में यात्रियों की संख्या 2 लाख 32 हजार 635 दर्ज की गई है।
नवंबर में 14 फीसदी ज्यादा उड़ानों का संचालन
रायपुर एयरपोर्ट से नवम्बर माह में 1550 उड़ानों का संचालन किया गया। यह संख्या बीते साल से 14 फीसदी ज्यादा है। नवम्बर 23 में 1340 उड़ानें संचालित की गई थीं। कैलेंडर ईयर 2024 के पहले माह जनवरी में 1308, फरवरी 1252, मार्च 1378, अप्रैल 1432, मई 1396, जून 1384, जुलाई 1438, अगस्त 1516, सितम्बर 1510 तथा अक्टूबर में 1656 उड़ानों का संचालन किया गया।
11 माह में 22.64 लाख यात्रियों ने की हवाई यात्रा
कैलेण्डर इयर 2024 में जनवरी से नवम्बर के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या 22,64,936 दर्ज की गई है। 2023 में इसी अवधि के दरम्यान 22,54,834 यात्रियों का आवागमन हुआ था। साल 2024 में रायपुर एयरपोर्ट से ग्यारह माह के दौरान 15820 उड़ानों का संचालन किया गया। 2023 में जनवरी से नवम्बर के मध्य 16676 उड़ानों का संचालन किया गया था।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उड़ान सेवाओं ने हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाया है बल्कि यह यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनने लगा है। हवाई सुविधाओं से हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने एक माह में सर्वाधिक 2 लाख 32 हजार 635 हवाई यात्रियों के आवागमन की उपलब्धि हासिल की है। इस साल 11 महीनों में से 9 माह में हवाई यात्रियों की संख्या दो लाख से ज्यादा रही है।

रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडरी स्थित गुरुद्वारा पहुँचे और दशम गुरु गोविन्द सिंह के वीर सपूतों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए उनका नमन किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू वर्मा ने प्रथम, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिका साहू ने द्वितीय और बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा पारुल जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रायपुर- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर राजभवन में काव्यांजलि का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने अटल जी से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें विराट व्यक्तित्व का धनी बताया। अटल जी पर केंद्रित काव्यपाठ में अटल जी की भाव भंगिमाओं के साथ ही हूबहू उन्हीं की शैली में उनकी कविताओं का पाठ, विचारों की अभिव्यक्ति बेहद जीवंत प्रभावी ढंग से विकास शर्मा ने प्रस्तुत किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिकित्सा शिक्षा को और बेहतर करने के प्रयासों में सतत अधिकारियों से फीड बैक ले रहे हैं। इनके निर्देशन में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में गुरुवार को क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी) मीटिंग का आयोजन चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में किया गया। इस दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल भी वर्चुअल रूप में ऑनलाईन जुड़कर मीटिंग का हिस्सा बनी।
रायपुर- गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और वीर साहिबजादों का पुण्य स्मरण कर कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाना चाहिए और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीर साहिबजादों के जीवनी पर आधारित एनिमेटेड फिल्म भी देखी।
रायपुर- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 100 औषधि नियामकों की उपस्थिति रही।
Dec 27 2024, 08:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k