क्या हिजबुल्लाह को खत्म करके ही “दम” लेगा इजराइल? लेबनान एयरस्ट्राइक में 500 के करीब मौत
#israel_attack_on_hezbollah_in_lebanon_kills_492
![]()
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष बढ़ गया है। इजराइल लेबनान में लगातार हिजबुल्लाहब के ठिकानों को तबाह कर रहा है। सोमवार को दक्षिणी लेबनान और बेका में 1600 हिजबुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में अब तक 492 लोगों के मौत की खबर है। इनमें 35 बच्चे और 58 महिलाएं शामिल हैं। जबकि, 1645 लोग घायल हुए हैं। 2006 के बाद यह इजरायल का सबसे घातक हमला है। लेबनान में दहशत का माहौल है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इजरायली हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1645से अधिक लोग घायल हो गए। लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि देश को 80,000 से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल प्राप्त हुए, जिसमें उसके नागरिकों को खाली करने की चेतावनी दी गई। लेबनान में इजरायल के इन ताजा हमलों ने एक और बड़ी जंग की स्थिति पैदा कर दी है।
लेबनान में यूएन में उठाया हमले का मुद्दा
संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेबनान के प्रतिनिधि ने कहा इजरायल के हमलों का वर्णन किया। लेबनानी संसद की सदस्य बाहिया एल हरीरी ने लेबनानी पीएम नजीब मिकाती की ओर से सोमवार को न्यूयॉर्क में यूएन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमले ने लेबनान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और हमारी सामाजिक व्यवस्था को खतरा पैदा किया है।
हमले से पहले इलाके को खाली करने का संदेश
जानकारी के मुताबिक इजराइली सेना ने हमलों से पहले लेबनान के लोगों को इस इलाके को खाली करने का संदेश जारी किया था। लेबनान की स्थानीय मीडिया ने बताया है कि बेरूत समेत कई इलाकों के लोगों के लैंडलाइन कॉल संदेश के जरिए चेतावनी दी गई है। इसमें हवाई हमले से बचने के लिए इमारतों को खाली करने को कहा गया है। इसमें साफ कहा गया कि वह लेबनान की बेका घाटी में हमला करने वाली है। आरोप है कि हिजबुल्लाह वहां हथियार जमा कर रखा है।
वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों से इलाके को खाली करने के इजरायली संदेश के संदर्भ में कहा, ‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें।’ नेतन्याहू ने कहा, ‘प्लीज अब खतरे से दूर हो जाएं। हमारा अभियान खत्म हो जाने के बाद आप सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में वापस जा सकते हैं।
Sep 24 2024, 11:17