कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा: तेजस्वी यादव
*![]()
* पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’’ की तैयारी हेतु जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक ,विधान पाषर्द, पुर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा की संयुक्त बैठक राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर से ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’’ की शुरुआत होगी। जो 17 सितंबर तक चार जिलों के लिए ‘‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान तथा संवाद होगा। इसमें सभी लोग जो पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं उनसे मुलाकात होगी और इस यात्रा में भीड़ नहीं बल्कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की मजबूती और विचारों का आदान-प्रदान होगा पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बात करेंगे इसमें सभी प्रकोष्ठ के नेता सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा उसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जो पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम है उसमें उपस्थित रहेंगे। इन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि कार्यकर्ता संवाद से पहले सभी जिला के नेताओं-कार्यकर्ताओं का लिस्ट तैयार कर ले जिससे कि संवाद करने में सहायता मिल सके। संगठन के स्तर पर काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है, संवाद यात्रा कार्यक्रम का मकसद है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पार्टी के संगठन आमजन की समस्या तथा क्षेत्र की समस्या की जानकारी प्राप्त करके पार्टी के संगठन तथा आमजन के समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इन्होंने आगे कहा कि हर वर्ग के साथ शोषित, वंचित तथा गरीबों के बीच जाकर उन्हें गले लगाने और सम्मान देने का काम करना होगा सबको मान सम्मान देने का भाव स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए। इस बैठक में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चैधरी, राजद संसदीय दल के नेता अभय कुमार सिंह राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, श्री बीनू यादव, पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, पूर्व सांसद डॉ रंजन प्रसाद यादव, विजय कृष्ण, डाॅ0 महबूब अली कैसर, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, अनीता देवी, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, डॉ रामानंद यादव, प्रोफेसर चंद्रशेखर, मो0 शाहनवाज आलम, ललित यादव, सुरेंद्र राम, कुमार सर्वजीत, राम लखन राम रमन, डॉक्टर मोहम्मद शमीम, जितेन्द्र यादव, मो0 इसराईल मंसुरी, बीमा भारती, सुरेश पासवान, शक्ति सिंह यादव, मोहम्मद कामरान, कारी मोहम्मद शोएब, सुदय यादव, सतीश कुमार दास, राहुल तिवारी,अनिरूद्ध यादव, मनोज यादव, रेखा पासवान, मंजू अग्रवाल, कार्तिक कुमार सिंह, डॉक्टर उर्मिला ठाकुर, डॉ अजय कुमार सिंह,अनिल कुमार सहनी,सैयद अबू दोजाना, मो0 एजाज अहमद, चितरंजन गगन, ऋषि मिश्रा, आजाद गांधी, रामाशीष यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, राजेश यादव, डॉक्टर अनवर आलम, रितु जायसवाल,अरविंद कुमार सहनी, अनिल कुमार साधु, पीके चौधरी,विजय कुमार यादव, कुमर राय, डाॅ0 मोहित यादव, महेंद्र विद्यार्थी, दीनानाथ सिंह यादव, मो महताब आलम, शेषनाथ सिंह यादव, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, मो0 फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, अरूण कुमार, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अम्बेदकर, संजय यादव, राजेश पाल सहित सभी माननीय विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।


आज पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सदस्य अभियान, की शुरुआत की गई है उसी कड़ी में बीजे कार्यालय पटना में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और सदस्यता ग्रहण की सदस्य अभियान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जम कर पलटवार किया है लालू यादव के X पोस्ट पर सम्राट चौधरी का राष्टीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव पर तीखा हमला,सम्राट चौधरी ने कहाँ लालू यादव गुंडा का बोली बोल रहे हैं लालू जी ने धमकाने का प्रयास किया है उनको गलत फहमी है गलत फहमी निकाल दे गुंडे की बोली बोलना बंद कर दें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहाँ की लालू यादव किसी को धमका नहीं सकते हैं किसी को कान पकड़ने के लिए नहीं कर सकते हैं उनकी राजनीतिक हैसियत नहीं है पिछले कई वर्षों से लालू यादव चुनाव हार रहे हैं और आगे भी हारते रहेंगे वही सम्राट चौधरी ने कहाँ की बीजेपी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई हैसदस्यता अभियान का हम लोगो को सौभाग्य से भागीदारी मिली है अपने आप में हमारे लिए अनोखा कार्य है लगभग डेढ़ महीने तक यह पूरा कार्यक्रम चलेगा ,बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहाँ की करोड़ों की संख्या में बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लोग सदस्य बनेंगे
Sep 05 2024, 13:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k