बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 20 पदाधिकारियों की आईएएस में हुई प्रोन्नति, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
![]()
डेस्क : बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 20 पदाधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति गई है। सोमवार को इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। ये सभी पदाधिकारी 39वीं बैच के हैं। इन्हें वर्ष 2023 के लिए प्रोन्नति दी गयी है।
जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों की पहली पदस्थापना संयुक्त सचिव के रूप में होगी। मालूम हो कि वर्ष 2023 में बिप्रसे के 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गयी थी। जिसमें तीन साल की रिक्तियां थी। 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 तथा 2022 के लिए नौ अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति के लिये अनुशंसा की गयी थी।
जिन पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिली है उनमें सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव डॉ. नंदलाल आर्य, गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह, निदेशक, कारा रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ. राजेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभु शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह एवं अतुल कुमार वर्मा शामिल है।



गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में गया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सासाराम के विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहां कि नीतीश सरकार ने बिहार को विशेष राज का दर्जा दिलाने की मांग तो किया लेकिन केंद्र सरकार ने इसे खारिज कर दिया।
गया जिले के नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।
गया/आमस। गया जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र के बिहारी बिगहा में अज्ञात बिमारी से करीब सात लोगो की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी ने सोमवार को बिहारी बिगहा में पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आपदा के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलने की आश्वासन दिया।
गया। बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित बराबर पहाड़ी पर रविवार की देर रात हुई भगदड़ में मरने वालों में गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंजू देवी भी शामिल है। दरअसल, डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा न्यू कॉलोनी के रहने वाली मंजू देवी अपनी गोतनी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार की शाम बाबा सिद्धनाथ का दर्शन करने गई थी।

गया शहर के कुजापी स्थित एक निजी होटल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति पश्चिम क्षेत्र डेल्हा की ओर से 18 अगस्त को सेशन 2024 मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

गया/आमस। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत रविवार को भू सर्वेक्षण अधिकारी एवं बड़की चिलमी के राजस्व कर्मचारी राम विकाश सिंह के द्वारा शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया गया।
गया। ज्ञान एवं मोक्ष की धरती पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ। इस मौके पर इनका युवा जदयू की तरफ से गया युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गया-पटना रोड पर सन सिटी अपार्टमेंट, बिथो के सामने प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
Aug 13 2024, 09:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k