गया कांग्रेस कार्यालय में सासाराम के विधायक ने किया प्रेस वार्ता, बोले- केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देकर किया छलावा
गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में गया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सासाराम के विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहां कि नीतीश सरकार ने बिहार को विशेष राज का दर्जा दिलाने की मांग तो किया लेकिन केंद्र सरकार ने इसे खारिज कर दिया।
![]()
सबसे पहले गठबंधन सरकार में 2015 में कांग्रेस ने डीएनए टेस्ट भी दिए थे। जिस दिन बजट आया, उसी दिन कांग्रेस ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का संकल्प ले लिया था। केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना देकर 58900 करोड रुपए का पैकेज देकर छलावा किया है।
![]()
बिहार के पार्टी के मुखिया डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जो मांग है उसके लिए सदन से लेकर सड़क तक जिला से लेकर प्रखंड तक पंचायत से लेकर गांव-गांव तक हम संघर्ष करेंगे और एनडीए सरकार जो मोदी की सरकार है उसे विशेष राज्य का दर्जा देने पर मजबूर और विवश करेंगे। इस आलोक में आज सभी जिला में प्रेस कांफ्रेंस चल रही है और आगामी 13-14 तारीख को हर प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर संघर्ष किया जाएगा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे।
![]()
उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दलिल पेश करते हुए कहा कि बिहार में 95 प्रतिशत परिवार गरीब है। हमें विशेष राज्य की दर्ज की जरूरत है। बिहार के सभी लोगों की सामूहिक मांग है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में 18000 करोड रुपए केवल ऊर्जा के क्षेत्र में दी गई थी, इसके लिए मदद कांग्रेस ने ही की थी। इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, मीडिया प्रवक्ता विजय कुमार मिठू, सुमंत कुमार, दामोदर गोस्वामी, युगल किशोर कुमार अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में गया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सासाराम के विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहां कि नीतीश सरकार ने बिहार को विशेष राज का दर्जा दिलाने की मांग तो किया लेकिन केंद्र सरकार ने इसे खारिज कर दिया।

गया जिले के नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।
गया/आमस। गया जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र के बिहारी बिगहा में अज्ञात बिमारी से करीब सात लोगो की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी ने सोमवार को बिहारी बिगहा में पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आपदा के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलने की आश्वासन दिया।
गया। बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित बराबर पहाड़ी पर रविवार की देर रात हुई भगदड़ में मरने वालों में गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंजू देवी भी शामिल है। दरअसल, डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा न्यू कॉलोनी के रहने वाली मंजू देवी अपनी गोतनी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार की शाम बाबा सिद्धनाथ का दर्शन करने गई थी।

गया शहर के कुजापी स्थित एक निजी होटल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति पश्चिम क्षेत्र डेल्हा की ओर से 18 अगस्त को सेशन 2024 मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

गया/आमस। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत रविवार को भू सर्वेक्षण अधिकारी एवं बड़की चिलमी के राजस्व कर्मचारी राम विकाश सिंह के द्वारा शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया गया।
गया। ज्ञान एवं मोक्ष की धरती पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ। इस मौके पर इनका युवा जदयू की तरफ से गया युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गया-पटना रोड पर सन सिटी अपार्टमेंट, बिथो के सामने प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
गया। स्थानीय मीर अबु सालेह रोड स्थित गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में पवित्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कुल 48 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षिका पूनम कुमारी एवं नंदनी कुमारी के निर्देशन में दो दिनों तक प्रतिभागियों ने कच्ची डोरी, स्टोन, मोती,लेस आदि सामानों से काफी आकर्षक एवं सुंदर राखियां बनाई।
Aug 13 2024, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k