Jul 30 2024, 18:22
भाकपा माले की बैंक मोड़ कार्यालय में हुई आवश्यक जिलास्तरीय बैठक
धनबाद: मंगलवार को बैंक मोड़ स्थित भाकपा माले कार्यालय में पार्टी केंद्रीय अभियान के तहत जिला सचिव कॉमरेड कार्तिक प्रसाद की अध्यक्षता में हुई एक आवश्यक बैठक। मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त उपस्थित हुए । राज्य सचिव द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर बैंक मोड़ पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बैठक में पार्टी के विकास -विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर 28 से 31 जुलाई तक केंद्रीय अभियान के तहत हुई विशेष चर्चा।
राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त ने कहा कि दिल्ली में संसद मानसून सत्र चल रहा हैं। झारखंड में भी विधानसभा सत्र चल रहा हैं। केंद्र सरकार के बजट में झारखंड के लोगों को कुछ भी सुविधा नहीं दी गई। झारखंड में प्राकृतिक संस्थानों पर कॉरपोरेट कंपनीयों का कब्जा हो गया हैं। केंद्र सरकार यहां की खनिज संपदाओं कों राज्य से बाहर ले जाती है। इसके बावजूद भी केंद्रीय बजट में झारखंड राज्य के लोगों का अपेक्षित रखा गया है। जिससे राज्यवासियों में आक्रोश का माहौल है। झारखंड में घुसपैठ का मुद्दा उठाए हुए कहा कि झारखंडियों को विभाजित करो -बाटो और राज करो की नीति चल रही है। इस बाबत झारखंड वासियों ने पिछली दफा भी भाजपा को चेता दिया था और इस बार भी चेताया हैं क्योंकि जनता इस बार जागरुक हैं सजग है।
कहा कि यहां कॉरपोरेट की लूट मची हुई हैं। मनरेगा में भी लूट खसोट कर प्रकीतिक संपदाओं पर कब्जा कर रखा है। खनिजों पर लगने वाला टैक्स भी राज्य को सही से नहीं दिया जाता है। इस मुद्दे को लेकर भाकपा आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा विषय बनाकर आंदोलन लड़ेगी। विभाजन और ध्रुवीकरण के विरुद्ध भाकपा माले जनता को करेगी एकजुट।जनता को एकताबद्ध कर गैर भाजपा पार्टियों को एकजुट करेंगे और भाजपा के विरुद्ध अभियान चलाकर उसे किनारे करके झारखंड को बचाने का काम किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाकपा माले 81 सीटों में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रही हैं और अन्य सीटों पर गठबंधन की स्थिति होने पर आगे के रणनीति तैयार कि जाएगी।
धनबाद में भाजपा माले की जमीनी रणनीति में धनबाद में बीजेपी वाले मजदूर - किसानों को गरीबों को एकताबद्ध कर लाल झंडे के बैनर तले एकत्रित करेंगे। भाकपा वाले मजबूत पार्टी की तरह दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। मासस का भाकपा में विलय को लेकर कहा की मासस पार्टी के विलय की बातें अभी चल रही हैं। जल्दी ही इसकी आधिकारिक सूचना प्रकाशित की जाएगी। निजीकरण को लेकर कहा की रेलवे में व सार्वजनिक क्षेत्रों में निजीकरण को लेकर लड़ाई लड़ेंगे और नेशनलाइजेशन को पुन स्थापित करने का प्रयास करेंगे।आगे राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाकपा माले पार्टी झारखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी। गरीब गुरुबा, मजदूर, दलित, आदिवासी व आम जनों के हक व अधिकार के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर प्रखंड स्तरीय आंदोलन करेगी। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो बजट पेश किया हैं उसमें झारखंड के साथ विश्वासघात हुआ हैं। यह बजट जनहित में पूरी तरह से फेल हैं।मौके पर मुख्य रूप से राज्य सचिव मनोज भक्त, जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, नगर सचिव नकुल देव सिंह, बिमल रवानी, सुधीर महतो, कृष्णा प्रसाद, श्री राम, बालदेव वर्मा, मनोरंजन मल्लिक, कृष्णा सिंह सहित कॉमरेड संदीप कौशल उपस्थित थे।
Aug 03 2024, 21:48