महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महज 6 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
किशनगंज : जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हरिद्वार के रहने वाले है।
मामला शनिवार का है। जहां टाउन थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला को उसके घर से जबरन उठाकर एक गाड़ी में बिठाकर मकई के खेत में ले जाकर सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने की घटना हुई थी।
पीड़िता द्वारा महिला थाने में शेर सिंह, अकाश सिंह, बृजलाल सिंह और श्यामु सिंह उर्फ श्याम सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक अदिति सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
एसपी सागर कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोरो अभियुक्तों को अररिया जिला के महलगाँव से गिरफ्तार कर महिला थाना किशनगंज लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को भी बरामद किया गया।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस कारवाई में पुलिस उपाधीक्षक अदिति सिन्हा , थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, सुनैना कुमारी , कुन्दन कुमार , इरफान हुसैन, प्रताप कुमार दास सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।
किशनगंज से शबनम खान




किशनगंज : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल शुक्रवार 26 अप्रैल को बिहार के पांच सीटों पर मतदान होना है। जिसमे किशनगंज लोकसभा सीट भी शामिल है।



May 01 2024, 11:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k