दुमका : BJP ने कभी माता सीता का सम्मान नहीं किया, हमलोग 'जय सीता राम' का नारा लगाते है, अयोध्या में 'राम' नहीं मोदी प्रकट हुए - डॉ0 इरफ़ान अंसारी
दुमका : झारखण्ड के जामताड़ा विधायक डॉ0 इरफ़ान अंसारी ने कहा कि BJP वालों ने कभी भी माँ सीता का सम्मान नहीं किया। BJP वाले नारा भी लगाते है तो जय श्री राम का जबकि हमलोग 'जय सीता राम' का नारा लगाते है। उन्होने कहा कि JMM को छोड़कर BJP में सीता माँ गयी है तब सोचा जा सकता है कि BJP में सीता माता का क्या हश्र होगा!
कहा कि झारखण्ड में BJP का कोई दाँव नहीं चलेगा। कहा कि चुनाव के वक्त नेताओं का पाला बदलने से उसके करेक्टर का पता चलता है कि उस नेता में पार्टी के प्रति कितनी वफादारी है।
नवंबर 2018 में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर वायरल कर पहचान उजागर करने के मामले में (जामताड़ा थाना कांड संख्या 175 / 2018) दुमका के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय श्रेणी एवं एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी ने कहा कि BJP से जब भी हिसाब मांगा जाता है तो वे लोग एक ही बात कहेंगे 'जय श्री राम'।
देश कहाँ जा रहा है। लोगों के पेट में अनाज नहीं, रोजगार नहीं, कल कारखाने बंद हो चुके है और BJP लोगों को इन मुद्दों से भटका रहा है। आनेवाले समय में जनता नहीं संभलेगी तो लोग भूख से तड़पेंगे। उन्होंने कहा कि BJP भगवान राम को ला नहीं सकती। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बल्कि मोदी का मंदिर है।
वहाँ राम प्रकट नहीं हुए बल्कि मोदी प्रकट हुए। भगवान राम का हजारों मंदिर तो हमने अपने एरिया में बना चुके है, वहाँ भगवान राम है। गोड्डा संसदीय सीट से अब तक इंडी गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं किये जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि पार्टी आलाकमान सारी चीजों का आकलन कर रही है। आलाकमान आपसी गुटबाजी को खत्म करना चाहती है ताकि पिछली गलतियों को नहीं दुहराया जा सके।
वहीं बचाव पक्ष के वकील राजा खान ने कहा कि कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख दी है।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
















Apr 02 2024, 15:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.3k