राहुल गांधी को कोई रोकेगा तो विरोध होना चाहिए, 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहा हूं, निश्चित तौर पर मेरे पास परमिशन है : प्रशांत किशोर
![]()
बेगूसराय : जिले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं पर केस दर्ज किए जाने को लेकर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है। मेरी समझ से सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अंदर यदि कोई प्रयास कर रहा है।राजनीतिक-सामाजिक संगठन या व्यक्ति प्रयास कर रहा है तो उसको करने की आजादी होनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि हम बीते 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं।
निश्चित तौर पर परमिशन लेकर चल रहे हैं। यदि सरकार हमें यहां पदयात्रा नहीं करने देगी, तो हम उसका विरोध भी करेंगे। अगर हमको यहां कोई रोकेगा तो विरोध करेंगे। वहीं, राहुल गांधी को भी कोई रोकेगा तो विरोध होना चाहिए, यह गलत है। हम मारपीट नहीं कर रहे हैं, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं।
हमारा संविधान हर व्यक्ति, हर समूह को ये इजाजत देता है कि वो अपनी बातों को समाज में रखें। शांतिपूर्ण तरीके से कानून के नियमों का पालन करते हुए हमने यहां कैंप लगाया है। उसका परमिशन लिया है। रास्ते में पैदल चलेंगे तो उसका परमिशन भी लिया हुआ है। हम बिना परमिशन के चलेंगे तभी एफआईआर होगा, लेकिन सरकार अगर इजाजत भी नहीं दे और एफआईआर भी कर दे तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। उसका विरोध होना चाहिए।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट


Feb 01 2024, 21:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k