प्रथम देव सिद्ध पीठ स्थान पर संगीत मयी रामकथा सुनकर श्रोता हुए भावविभोर
![]()
बुढ़नपुर ( आजमगढ़ ) ।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के प्रथम देव सिद्ध पीठ स्थान पर राम कथा 22 नवंबर तक चलेगी 22 नवंबर को पूर्णाहुती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कथावाचक राजन जी महाराज जी द्वारा आज श्री राम कथा का वर्णन किया गया।
उन्होंने श्री राम कथा का वर्णन करते हुए कहा कि अगर आपके अच्छे कर्म हैं तो आपकी सहायता करने वाला कोई ना कोई जरूर मिलेगा। और आपका बुरा हो ही नहीं सकता उन्होंने बताया कि ईश्वर हमेशा सच्चे लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के गुन को बताने के लिए कोई शब्द नहीं है। उन्होंने मर्यादा के लिए सब कुछ त्याग कर दिया। वहीं उन्होंने हनुमान जी महाराज के लिए बताया कि हनुमान जी प्रत्यक्ष दर्शी हैं।
कलयुग के महान देवता हैं आज भी उनकी शक्ति अपरंपार है कोई ऐसा संसार का काम नहीं है जो उनके लिए असंभव है इस मौके पर यज्ञ के संरक्षक एवं व्यवस्थापक प्रेमदास मिश्रा जी ने बताया कि श्री राम कथा निरंतर चलती रहेगी यज्ञ में लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कोयलसा संतोष कुमार यादव, गुडलक सिंह आनंद तिवारी , रमाशंकर वर्मा, कमला सिंह वीरेंद्र सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


















Nov 16 2023, 17:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k