प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 को रांची आयेंगे, 15 नवंबर को झारखंड वासियों के साथ स्थापना दिवस उलिहातू में मनाएंगे
![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे पहले वह 15 नवंबर को झारखंड आने वाले थे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिया।
झारखंड की जनता 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। जबकि जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत 2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। यह सब जानकारी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने बताया।
15 नवंबर को प्रधानमंत्री, भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलीहातू जाएंगे। मरांडी ने कहा कि राज्य गठन के 23 वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान उनके नेतृत्व के साथ अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड ने विकास के कई आयाम गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब झारखंड उग्रवाद की समस्या से ग्रसित था। मजदूर किस प्रकार पलायन करने को मजबूर थे। लेकिन भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार झारखंड में कई गाथाएं है।
वही बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। धनबाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक वहा इस प्रकार से कोयला चोरी नही हुई है।










Nov 13 2023, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k