सरायकेला: ईश्वरचंद्र विद्यासागर के 203 वीं जयंती पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता किया गया आयोजित
सरायकेला : विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की ओर से रविवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन चांडिल पंचायत भवन में किया गया। जिसमें 12 स्कूल-कॉलेजो के विद्यार्थीगण हिस्सा लिए।
कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, गीत व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यासागर इंस्टिट्यूट हर साल की भांति इस साल भी प्रतियोगिताएं कराते हुए विद्यासागर के जीवन संघर्ष व उनके आदर्शों से सीख लेते हुए समाज में आज भी चल रहे कुरीतियों, जात-पात, भेदभाव से ऊपर उठकर उन्नत शिक्षा हासिल कर समाज को एक सही रास्ते में ले जाने के साथ-साथ विद्यासागर के कहे हुए तर्कशास्त्र का अध्ययन कर विज्ञान व इतिहास की नींव को विकसित करें।
कार्यक्रम सम्मापन समारोह आगामी एक अक्टूबर को सुबह 9 बजे से पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया है। तथा उसी दिन प्रतियोगिता में विजेता हुए सभी प्रतिभागियों व विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण व मुख्य अतिथि के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
Sep 24 2023, 18:42