टोल प्लाजा पर आजसू के धरने के दुसरे दिन भूख हड़ताल शुरु
बुंडू :- बुंडू, तमाड़, सोनाहातु, राहे व अड़की प्रखंडों के वाहनों को टोल टैक्स न लेने की मांग को लेकर रविवार को शुरु किया गया अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को आमरण अनशन में बदल गया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि रविवार को वार्ता के विफल होने और मांगों को न माने जाने के कारण उनके साथ कुल छः लोग सोमवार से धरना स्थल (टोल प्लाजा) पर ही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
धरने के दूसरे और आमरण अनशन के प्रथम दिन कुल छः आजसू नेता भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल शुरु करने वालों में राजकिशोर कुशवाहा के अतिरिक्त आजसू के केन्द्रीय सचिव संजय महतो, जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, जिला सचिव दिलीप कोईरी और तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और मो शेराज शामील हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन टोल प्लाजा में किसी भी वाहन से टोल टैक्स की वसूली आंदोलनकर्ताओं द्वारा ठप करा दी गई।
पुरे दिन बगैर टोल टैक्स दिए वाहनों का आवागमन बुंडू टोल प्लाजा में जारी रहा। आजसू कार्यकर्ताओं के अनुसार सोमवार को वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे।
Aug 01 2023, 11:33