ईचागढ़ के महिलाओं ने ली आजसू की सदस्यता
सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के दो दर्जनभर महिलाओं आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय में महिलाओं ने ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद गांव के जयंती बाला देवी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की।
![]()
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने महिला सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके सम्मान, स्वरोजगार और हक अधिकार के कोई प्रयास नहीं किया। सरकार ने चुनाव में जो महिलाओं से वायदे किए हैं उन्हें भी पूरा नहीं किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयंती बाला देवी, सुषमा देवी, स्मया देवी, तारा देवी, बारी देवी, सुलोका देवी, कविता देवी, पंचमी देवी, दुखनि देवी, तुला देवी, सोमवारी देवी, कुलोवती देवी, मनमुला देवी, सोमवारी बाला देवी, विवा देवी, पुष्पा देवी, मंगली देवी, रानी महतो, संतोषी देवी, बसंती देवी, काजल देवी आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के महिलाओं और युवाओं को ठगने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी, ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार - सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये चुल्हा खर्च और स्वरोजगार देने का घोषणा किया था लेकिन सरकार ने एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया है। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के प्रति हर वर्ग का विश्वास बढ़ा है।
लगातार आजसू का जनाधार बढ़ रही हैं, इसका सुखद परिणाम आने वाले चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी आजसू पार्टी संघर्ष के रास्ते पर है, राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। इस वर्ष को आजसू ने संघर्ष का वर्ष घोषित किया है। इस मौके पर ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, भगत सिंह मुंडा, अजित प्रमाणिक आदि मौजूद थे।
Jul 25 2023, 19:11