दुमका : भारतीय मजदूर संघ का 69 वां स्थापना दिवस संपन्न, मजदूरों के अधिकारों पर जोर
![]()
दुमका : भारतीय मजदूर संघ का 69 वां स्थापना दिवस रविवार को
मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ।
संघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मंच संचालन जिला मंत्री गंगाधर शर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने जब भारतीय मजदूर संघ का गठन किया उस समय संगठन से बहुत कम लोग जुड़े हुए थे।
आज भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत का सबसे बड़ा श्रम संगठन है और भारतीय मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के सभी मजदूरों को अधिकार दिलाने का काम किया है। भारतीय मजदूर संघ का नारा ही है त्याग, तपस्या और बलिदान। संघ मजदूर हितों के लिए हमेशा से काम किया और आगे भ करता रहेगा।
जिला मंत्री गंगाधर शर्मा ने कहा कि हम दत्तोपंत ठेंगड़ी का सदा ऋणी रहेंगे जिन्होंने आज ही के दिन भारतीय मजदूर संघ जैसे मजबूत संगठन का बीजारोपण किया था। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा वाले एवं भवन निर्माण के मजदूरों का अत्यधिक शोषण होता है। इन को सरकारी लाभ भी नहीं मिल पाता। इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जाएगा और इनको सभी तरह के लाभ, अधिकार एवं सम्मान दिलाया जाएगा। सेवा भारती के जिला सचिव संदीप कुमार मंडल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन है।
संघ के सदस्य राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहा है और आगे भी निभाते रहेगा। जिला सह मंत्री पम्मी देवी ने नारी शक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्योधन दर्वे, कौशल मंडल, पानसल टूडू, संतोष सिन्हा, इम्तियाज आलम, रितिक शर्मा, दिनेश हरिजन, चंदन यादव, सनी हरि, कृपाल कुमार, सुभाष यादव, संतोष मल्लाह, मौसम कुमार गुप्ता, उमाशंकर आजाद एवं मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

















Jul 24 2023, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k