राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन, सीएम नीतीश, राजद सुप्रीमो लालू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
डेस्क : राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी विमला देवी का सोमवार को निधन हो गया। विगत 15 मई को उन्हें तबीयत बिगड़ने पर राजधानी स्थित एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका दाह संस्कार आज मंगलवार को होगा।
इधर विमला देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला देवी धर्मपरायण महिला थीं। वहीँ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी विमला देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
लालू प्रसाद व राबड़ी देवी ने अपने शोक संदेश में कहा कि विमला देवी सरल स्वभाव की थीं, उनके निधन से हमारे परिवार का एक सच्चा दोस्त हमलोगों से बिछड़ गया है। मंत्री तेजप्रताप यादव और सांसद मीसा भारती ने भी शोक प्रकट किया है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि विमला देवी का निधन दु:खद है। लंबे समय तक हमें उनका स्नेह मिला, उन्हें नमन करता हूं।
वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, ऋषि मिश्रा, सारिका पासवान और प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने भी शोक व्यकक्त किया है।











May 23 2023, 09:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.3k