निकाय चुनाव : भदोही में 49 चेयरमैन व 302 ने सभासदी को भरा पर्चा
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जनपद में दूसरे चरण के तहत 11 मई को निकाय चुनाव होंगे। नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन सोमवार को था। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व आप समेत कई दलों व निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके कारण तहसीलों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ा। व्यापक फोर्स होने के कारण किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। केवल प्रत्याशी व प्रस्ताव ही अंदर जा पाए। चेयरमैन पद को 49 सभासद को 302 लोगों ने नामांकन किया जबकि तीन अध्यक्ष सदस्य 26 समेत कुल 29 लोगों ने अंतिम दिन पर्च लिए।
डीएम गौरांग राठी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के आठवें व अंतिम दिन सोमवार को भदोही तहसील में नगर पालिका परिषद में चैयरमैन को शून्य व सभासद के लिए 13 पर्चों की बिक्री हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 12 व सभासद के लिए 129 लोगों ने नामांकन किया। सुरियावां में एक अध्यक्ष पद को चार सदस्य के लिए पर्चा खरीदा गया । सुरियावां में एक अध्यक्ष पद को चार सदस्य के लिए पर्चा खरीदा गया। यहां पर चैयरमैन को सात व सदस्य को 37 लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह नई बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अंतिम दिन एक भी पर्चा नहीं बिका जबकि सदस्य पद को एक पर्चा खरीदा गया।
यहां पर चेयरमैन पद को सात लोगों ने व सभासद के लिए 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। ज्ञानपुर तहसील में गोपीगंज नगर पालिका परिषद पद को एक भी नहीं, जबकि सदस्य पर्चों की बिक्री हुई। यहां पर चैयरमेन को छह तथा सभासद के लिए 55 लोगों ने नामांकन किया। नगर पंचायत ज्ञानपुर के लिए केवल सभासद को दो पर्चा बिका। यहां पर अध्यक्ष पद नौ व सभासद के लिए 25 लोगों ने पर्चा भरा। औराई तहसील में नगर पंचायत खमरिया अध्यक्ष को दो व सदस्य के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका।
चैयरमैन पद को सात लोगों ने जबकि सदस्य के लिए 21 ने नामांकन किया। नगर पंचायत घोसिया अध्यक्ष पद को शून्य सदस्य के लिए एक पर्चा बिका। यहां पर चैयरमैन पद को एक व सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। इस तरह सातों निकायों में अध्यक्ष पद को तीन व सदस्य के लिए 26 समेत अंतिम दिन 29 पर्चे बिके जबकि चेयरमैन के 49 व सदस्य को 302 समेत कुल 351 लोगों ने नामांकन किया।
Apr 25 2023, 15:36