सीडीओ को पशु बीमार मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
फर्रुखाबाद l मुख्य विकास अधिकारी नेगोवंश आश्रय स्थल याकूतगंज विकास खण्ड बढ़पुर, गोवंश आश्रय स्थल हसनापुर, गौवंश आश्रय स्थल सिंधौली एवं गौवंश आश्रय स्थल महमदपुर अचला- विकास खण्ड कमालगंज का निरीक्षण किया गया।
गोवंश आश्रय स्थल याकूत गंज का निरीक्षण करने पर निरीक्षण के समय 104 गोवंश पाए गए। भूसा भंडार कक्ष में 15 कुंटल भूसा पाया गया, कुछ बोरी कपिला पशु आहार पाया गया।
गोपालक द्वारा बताया गया कि 3 बीघा में हरे चारा हेतु चरी बोई गई है। गोवंश की चरही में भूसा व दाना नहीं पाया गया, उपस्थित गौपालक द्वारा बताया गया प्रत्येक दिवस 5 कुंतल भूसा की आवश्यकता होती है।
खण्ड विकास अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया है कि वर्तमान समय में भूसा का भंडारण कर लिया जाए, फिर भी भूसा भंडार नहीं किया पाया गया है। ग्राम सचिव को प्रत्येक दिवस भूसा व दाना खिलाते समय वीडियो बना कर भेजने के निर्देश दिए। गौवंश आश्रय स्थल हसनापुर का निरीक्षण करने पर 286 गौवंश पाए गए।
गौवंश की चरही में भूसा/दाना नहीं पाया गया। ग्राम सचिव को निर्देशित कर तत्काल भूसा/दाना डलवाया गया।
स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाए गए।भूसा 30 कुंटल पाया गया, भूसा भंडार करने के निर्देश दिए गए तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। गौवंश आश्रय स्थल सिंधौली का निरीक्षण करने पर 172 गौवंश पाए गए, 52 कुंतल भूसा पाया गया, 4 गौपलक है।
चरही में सामने भूसा/दाना डलवाया गया।
1 गौवंश बीमार पाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी को 3 दिवस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
ग्राम सचिव को भूसा भण्डार करने के निर्देश दिए। गौवंश आश्रय स्थल महमूदपुर अचला का निरीक्षण करने पर 110 गौवंश पाए गए। निरीक्षण के समय भूसा सेड का निर्माण होता पाया गया। पंचायत सचिव द्वारा बताया गया की सेड का निर्माण कर 600 कुंटल भूसा भंडार करा दिया जायेगा।
पूर्व से बने भूसा कक्ष में 80 कुंटल भूसा पाया गया। गौवंश की चरही में सामने भूसा/दाना डलवाया गया। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल गौवंश आश्रय स्थलों पर भूसा का भंडारण सुनिश्चित कराएं तथा बड़े गौवंशो को छोटे गौवंश से अलग कर रखा जाए। गौवांशो को पानी पिलाएं जाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
Apr 20 2023, 18:09